Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

Sarzameen X Review: 'काजोल! हे भगवान...', दर्शकों को कैसी लगी पृथ्वीराज सुकुमारन की 'सरजमीन'? X पर आ गए रिएक्शन

फिल्म 'सरजमीन' 25 जुलाई 2025 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह एक इमोशनल और देशभक्ति से भरा थ्रिलर ड्रामा है. X पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आ गए है.

social media
Antima Pal

Sarzameen X Review: काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान स्टारर फिल्म 'सरजमीन' 25 जुलाई 2025 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह एक इमोशनल और देशभक्ति से भरा थ्रिलर ड्रामा है. लेकिन X पर दर्शकों के रिएक्शन बताते हैं कि यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. आइए जानते हैं कि दर्शकों ने इस फिल्म के बारे में क्या कहा.

दर्शकों को कैसी लगी पृथ्वीराज सुकुमारन की 'सरजमीन'?

'सरजमीन' की कहानी कर्नल विजय मेनन (पृथ्वीराज सुकुमारन), उनकी पत्नी मेहर (काजोल) और उनके बेटे हरमन (इब्राहिम अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म परिवार, देशभक्ति और आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों को छूती है. X पर कुछ दर्शकों ने काजोल और पृथ्वीराज की एक्टिंग की तारीफ की है.

कश्मीर के खूबसूरत दृश्यों को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन कमजोर कहानी और धीमी गति ने फिल्म को औसत बना दिया. एक X पोस्ट में लिखा गया, 'काजोल और पृथ्वीराज ने पूरी कोशिश की, लेकिन स्क्रिप्ट में जान नहीं. यह एक बार देखने लायक है, पर ज्यादा उम्मीद न रखें.'


कुल मिलाकर 'सरजमीन' को मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं, जिसमें काजोल और पृथ्वीराज की तारीफ तो हुई, लेकिन फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कुछ खास कामयाब नहीं हो पाई है.