West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

संजय दत्त का दमदार अवतार, सिस्टम पर सीधा वार! 'आखिरी सवाल' का धांसू ट्रेलर आउट

ट्रेलर में संजय दत्त प्रोफेसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनका किरदार काफी समझदार, शांत और तर्कसंगत बातचीत में विश्वास रखने वाला है. फिल्म में वह देश के बड़े-बड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करते दिख रहे हैं. खास बात यह है कि ट्रेलर में लेफ्ट और राइट दोनों विचारधाराओं को दिखाया गया है. संजय दत्त आरएसएस से जुड़े सवालों के भी बेबाक जवाब देते नजर आते हैं.

x
Antima Pal

मुंबई: संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 2 मिनट 54 सेकंड लंबे इस ट्रेलर ने फिल्म प्रेमियों का ध्यान पूरी तरह खींच लिया है. ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करने वाली है और सिस्टम की कई कमियों को सामने लाएगी. 

ट्रेलर में संजय दत्त प्रोफेसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनका किरदार काफी समझदार, शांत और तर्कसंगत बातचीत में विश्वास रखने वाला है. फिल्म में वह देश के बड़े-बड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करते दिख रहे हैं. खास बात यह है कि ट्रेलर में लेफ्ट और राइट दोनों विचारधाराओं को दिखाया गया है. संजय दत्त आरएसएस से जुड़े सवालों के भी बेबाक जवाब देते नजर आते हैं.

ट्रेलर में संजय दत्त के सामने नमाशी चक्रवर्ती सवालों की बौछार करते दिख रहे हैं. नमाशी का किरदार काफी आक्रामक और जिज्ञासु है. वहीं समीरा रेड्डी भी अहम भूमिका में हैं. अमित साध का किरदार भी ट्रेलर में काफी प्रभावशाली लग रहा है. पूरी टीम दमदार परफॉर्मेंस देती दिख रही है. 

सच से पर्दा उठाती फिल्म

ट्रेलर के शुरुआती रिएक्शन काफी पॉजिटिव आए हैं. दर्शक कह रहे हैं कि संजय दत्त का लुक और डायलॉग डिलीवरी इस बार अलग स्तर की है. प्रोफेसर के रूप में उनका संयमित लेकिन मजबूत अंदाज फिल्म को गंभीर छाप दे रहा है. ट्रेलर में दिखाए गए मुद्दे आज के समय से जुड़े लगते हैं, जिस वजह से युवा वर्ग इसे खासतौर पर पसंद कर रहा है. फिल्म में सामाजिक-राजनीतिक बहस को मनोरंजन के साथ पेश किया गया है. 

डायरेक्टर ने ट्रेलर के जरिए दर्शकों को यह इशारा दे दिया है कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सोचने पर मजबूर भी करेगी. संजय  का फैन बेस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है. 

कब आएगी फिल्म?

अभी फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसका क्रेज बढ़ गया है. संजय दत्त के अलावा समीरा रेड्डी, नमाशी चक्रवर्ती और अमित साध जैसे कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को मजबूत कास्ट दे रही है.ट्रेलर देखने के बाद एक बात साफ है कि 'आखिरी सवाल' बॉलीवुड में कुछ अलग और बोल्ड विषय पर बनी फिल्म साबित हो सकती है.