मुंबई: हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'रामायण' फिल्म का पहला टीजर जारी हो गया है. रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपने दी है. हालांकि आम लोगों की राय मिली-जुली रही, लेकिन करण जौहर, सिद्धार्थ आनंद और अन्य सेलिब्रिटीज ने रणबीर के लुक की खूब तारीफ की है.
टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के दिव्य रूप में नजर आ रहे हैं. यह छोटा सा ग्लिम्प्स रामायण की भव्यता को झलकाता है. करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- Cannot wait!!!! रणबीर कपूर भगवान राम को दिव्य श्रद्धा और पवित्रता के साथ जोड़ रहे हैं. उनके नाम सुनते ही मुड़ने का आखिरी मोमेंट इस शानदार फर्स्ट लुक का सबसे खास हिस्सा है.'
SPECTACULAR! Ranbir has nailed it as Lord Rama for me. I cannot wait to celebrate Diwali this year with #Ramayana on the biggest screen! Nitesh sir your craft is just awe-inspiring. Namit you have done what you promised! 🫡
— Siddharth Anand (@justSidAnand) April 2, 2026
'किंग' फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी उत्साह दिखाते हुए लिखा- 'SPECTACULAR! रणबीर ने मेरे लिए लॉर्ड राम का रोल बिल्कुल परफेक्ट किया है. मैं इस साल दिवाली सबसे बड़े पर्दे पर #Ramayana के साथ मनाने का इंतजार कर रहा हूं. नितेश सर, आपका क्राफ्ट कमाल का है. नमित, आपने वादा किया था और उसे पूरा कर दिखाया.'
अलिया भट्ट ने टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने कमेंट में लिखा, 'Just WOW!' रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने भाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'Ramayan Jai Shree Ram'. फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. इसे दो पार्ट में बनाया जा रहा है. पार्ट 1 इस साल दिवाली 2026 को रिलीज होगी, जबकि पार्ट 2 अगले साल दिवाली 2027 पर आएगी.
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं. यह फिल्म वाल्मीकि रामायण की मूल भावना को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश है. रणबीर कपूर राम बन रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता का रोल निभा रही हैं. यश रावण का किरदार निभाएंगे और सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में दिखाई देंगे. टीजर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. कई लोग रणबीर के लुक को दिव्य बता रहे हैं, तो कुछ लोग अभी और इंतजार करने की बात कर रहे हैं. लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गजों की तारीफ से फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं.
हनुमान जयंती जैसे पावन दिन पर इस टीजर के आने से राम भक्तों और सिनेमा प्रेमियों में खास उत्साह है. अब सबकी नजर फिल्म के पूरे ट्रेलर और दिवाली रिलीज पर टिकी हुई है. 'रामायण' जैसी महाकाव्य कथा को आधुनिक तरीके से पेश करने वाली यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है.