IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

संध्या थिएटर केस में एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, पुष्पा 2 के प्रीमियम में हुई थी महिला की मौत-Video

Allu Arjun Arrest: पुष्पा 2 अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है. मीडिया सूत्रों के अनुसार, उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है.

X
Shilpa Srivastava

Allu Arjun Arrest: पुष्पा 2 अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है. मीडिया सूत्रों के अनुसार, उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. तेलुगू फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को हैदराबाद में उनकी फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ के सिलसिले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भगदड़ में एक 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने संध्या थिएटर मैनेजमेंट, अभिनेता और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं थी कि फिल्म की टीम प्रीमियर के लिए आएगी. चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने शुक्रवार को अर्जुन को हिरासत में लिया, जहां मामला दर्ज किया गया था.

बता दें कि पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान अचानक एक्टर अल्लू अर्जुन के पहुंचने भगदड़ मच गई थी. कहा जा रहा है, कि अल्लु अर्जुन 4 दिसंबर को बिना बताए संध्या सिनेमा हॉल में पहुंच गए थे. इस दौरान हहुई भगदड़ से एक महिला की मौत हो गयी थी. सिर्फ यही नहीं, उसका बेटा भी गंभीर तौर पर घायल हो गया था. 

खबर अपडेट हो रही है...