मुंबई: टीवी के मशहूर अभिनेता राम कपूर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार उनका बयान शादी में चीटिंग को लेकर आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है. रियलिटी शो Lock Upp: Sach Ya Sazaa में राम कपूर ने कहा कि अगर पति-पत्नी में सच्चा प्यार है तो चीटिंग कोई बड़ी डील ब्रेकर नहीं हो सकती. उनके इस बयान पर फैंस और यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.
कई लोगों ने उन्हें घोर गलत बताया और कहा कि यह सोच समाज के लिए खतरनाक है. राम कपूर ने अपने विचार विस्तार से रखते हुए कहा- 'शादी के 20-25 साल में कई ऊंच-नीच आती हैं. अच्छे वक्त भी होते हैं और बुरे वक्त भी. कभी-कभी बुरे फेज में गलती हो जाती है. अगर आप अपने पार्टनर और बच्चों के बिना नहीं रह सकते, तो समय के साथ सब ठीक हो जाता है. कुछ गलतियां मिस्टेक होती हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों एक-दूसरे के बिना जी नहीं सकते तो रिश्ता बचाया जा सकता है.
Ram Kapoor out here justifying cheating and then saying, “Glti se ho jata hai.” I just can’t with this man 🙏
— ` (@mostlywhom) June 29, 2026
But I really liked that Akansha took a stand.#LockUpp pic.twitter.com/sbijBmX4yw
शो में मौजूद आकांक्षा चमोला राम कपूर के इस बयान से पूरी तरह सहमत नहीं दिखीं. उन्होंने साफ कहा कि फिजिकल रिलेशन मर्जी से बनते हैं. गलती की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. आकांक्षा के इस रुख पर कई महिलाओं और यूजर्स ने उनका समर्थन किया. लोग लिख रहे हैं कि चीटिंग विश्वास तोड़ती है और रिश्ते में माफी के बाद भी चीजें पहले जैसी नहीं रहतीं. कुछ यूजर्स ने राम कपूर को याद दिलाया कि शादी में वफादारी बहुत जरूरी है.