menu-icon
India Daily

58 की उम्र में भी कुंवारे क्यों रह गए सलमान खान? पिता सलीम खान ने खत्म कर दिया सस्पेंस

58 साल के होने के बाद भी आखिर क्यों सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. यह सच है कि सलमान खान की जिंदगी में बहुत सी लड़कियां आईं और गईं लेकिन सलमान ने शादी नहीं की. हालांकि अब उनके पिता सलीम खान ने करोड़ो लोगों के इस सवाल पर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने बताया कि क्यों सुपरस्टार सलमान अभी तक कुंवारे हैं.

India Daily Live
58 की उम्र में भी कुंवारे क्यों रह गए सलमान खान? पिता सलीम खान ने खत्म कर दिया सस्पेंस
Courtesy: social media

58 साल के हो जाने के बाद भी अभिनेता सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है. हर कोई जानना चाहता है कि इसके पीछे का कारण क्या है. हां ये सच है कि एक्टर सलमान खान ने 90 के दशक में शादी का मन बना लिया था लेकिन उस समय ऐसा नहीं हो पाया और तब से अब तक वे सिंगल ही है. सलमान के फैंस के मन में हमेशा यह सवाल आता है कि आखिर उनके सल्लू क्यों अब तक कुवारे हैं. 

आखिरकार इस राज से सलमान खान के पिता सलीम खान ने पर्दा उठा दिया है. उन्होंने बताया है कि क्यों सलमान ने अभी तक शादी नहीं की और वह कैसी लड़की की तलाश में हैं. एक अरसे से सलमान खान के चाहने वाले जानना चाहते हैं कि आखिर सुपरस्टार शादी कब कर रहे हैं.

'शादी करने का साहस सलमान खान में नहीं है'

सलीम खान के तीन बेटे और दो बेटियां हैं. सलमान खान के अलावा बाकी सभी शादीशुदा हैं. मगर भाईजान को अभी तक वैसी लड़की नहीं मिली, जैसी उन्हें तमन्ना थी. इन दिनों सलीम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने बेटे सलमान के बारे बात कर रहे हैं. सलीम खान ने कहा, 'वह आसानी से रिलेशनशिप में आ जाता है लेकिन शादी करने का साहस उसमें नहीं है'.

सलीम खान ने आगे बताया कि वह ( सलमान) एक ऐसी लड़की चाहते हैं जो घर और उनके बच्चों को संभाले जैसे उनकी मां ने किया था. वह बहुत सिंपल नेचर का है और बहुत जल्दी अट्रैक्ट हो जाता है उसे जितनी भी महिलाएं मिली, वह सभी करियर ओरिएंटेड रहीं.

ऐसी पत्नी की तलाश में हैं भाईजान !

सलमान खान के पिता ने आगे कहा, 'वह चाहता है कि जिस महिला से वह शादी करे, वह अपने पति और बच्चों के प्रति समर्पित हो, ठीक वैसे ही जैसे उनकी मां थी. उसे बच्चों के लिए खाना बनाना चाहिए, उन्हें तैयार होने में मदद करनी चाहिए और यह तय करे कि उनका होमवर्क हो जाए. हालांकि, आज के समय में यह आसान नहीं है.' इसी वजह से 58 साल के अभिनेता शादी नहीं कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @naziyapatel3