menu-icon
India Daily

अचानक फिल्मों से कहां गायब हो गई सलमान खान की ‘वांटेड’ गर्ल आयशा टाकिया? अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी

कभी सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म देने वाली आयशा टाकिया अब फिल्मों से दूर अपनी अलग दुनिया में व्यस्त हैं. उनके करियर, शादी और बदलती लाइफस्टाइल की पूरी कहानी यहां पढ़ें.

babli
Edited By: Babli Rautela
अचानक फिल्मों से कहां गायब हो गई सलमान खान की  ‘वांटेड’ गर्ल आयशा टाकिया? अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे सितारे आए जिन्होंने बहुत कम समय में बड़ी पहचान बनाई और फिर अचानक पर्दे से गायब हो गए. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं आयशा टाकिया, जिन्होंने अपनी मासूमियत और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज किया. खासतौर पर सलमान खान के साथ फिल्म वॉन्टेड में उनकी जोड़ी आज भी याद की जाती है. लेकिन आज सवाल यह है कि आखिर वह कहां हैं और क्या कर रही हैं

आयशा टाकिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 में फिल्म टार्ज़न: द वंडर कार से की थी. पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को काफी सराहा गया. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और धीरे धीरे अपनी पहचान बनाई.  

सलमान खान संग वॉन्टेड से मिली असली पहचान

हालांकि आयशा को असली पहचान साल 2009 में आई फिल्म वॉन्टेड से मिली. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया और उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. वॉन्टेड की सफलता के बाद आयशा टाकिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने लगीं. लेकिन यह सफलता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाई.

आयशा टाकिया की आखिरी फिल्म मोड थी, जो साल 2011 में रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी यह असफल रही. इस फिल्म के बाद आयशा ने फिल्मों से दूरी बना ली. उन्होंने अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राथमिकता दी और एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया.

कम उम्र में शादी कर बसाया घर

आयशा टाकिया ने साल 2009 में अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी कर ली थी. उस समय वह केवल 23 साल की थीं. फरहान एक बिजनेसमैन हैं और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं. शादी के बाद आयशा ने अपना सरनेम बदलकर टाकिया आजमी कर लिया और पूरी तरह से अपने परिवार में व्यस्त हो गईं. कुछ समय बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया और अपनी फैमिली लाइफ को प्राथमिकता देने लगीं.

आज आयशा टाकिया मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं और फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर हैं. हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं.  इसके अलावा वह एनिमल वेलफेयर और वीगन लाइफस्टाइल को प्रमोट करने में भी सक्रिय हैं. वह जानवरों के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाती हैं और कई सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं.