menu-icon
India Daily

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने डांस से लगाई आग, 'मैं आई हूं UP बिहार लूटने' गाने पर खूब लगाए ठुमके; Video

वीडियो में हानिया एक स्टाइलिश ब्लैक लहंगे के साथ गोल्डन ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं. उनका लुक बेहद ग्लैमरस था. पहले वीडियो में वे 'मैं आई हूं UP बिहार लूटने' पर पूरे जोश के साथ डांस कर रही हैं, जबकि दूसरे क्लिप में 'Boyfriend' गाने की बीट्स पर वे लाइवली मूव्स दे रही हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने डांस से लगाई आग, 'मैं आई हूं UP बिहार लूटने' गाने पर खूब लगाए ठुमके; Video
Courtesy: x

मुंबई: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने एक बार फिर अपनी एनर्जी और बॉलीवुड के प्रति लगाव से सबका दिल जीत लिया है. हाल ही में उनकी स्टाइलिस्ट आरिंदा तुल नूर की शादी के दौरान कैद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शादी के जश्न में हानिया आमिर ने दो पॉपुलर गानों पर जमकर डांस किया. पहला गाना था शिल्पा शेट्टी का आइकॉनिक ट्रैक 'मैं आई हूं UP बिहार लूटने'. 

दूसरे वीडियो में उन्होंने पंजाबी सिंगर करण औजला के हिट सॉन्ग 'Boyfriend' पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी. दोनों क्लिप्स में हानिया की एनर्जी देखते ही बनती है. 

स्टाइलिश लुक में हानिया

वीडियो में हानिया एक स्टाइलिश ब्लैक लहंगे के साथ गोल्डन ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं. उनका लुक बेहद ग्लैमरस था. पहले वीडियो में वे 'मैं आई हूं UP बिहार लूटने' पर पूरे जोश के साथ डांस कर रही हैं, जबकि दूसरे क्लिप में 'Boyfriend' गाने की बीट्स पर वे लाइवली मूव्स दे रही हैं. आसपास मौजूद मेहमान भी उनके साथ डांस में शामिल हो गए और खूब तालियां बजाते नजर आए.

यह पहली बार नहीं है जब हानिया ने बॉलीवुड म्यूजिक पर डांस करते हुए वायरल हुई हैं. पहले भी उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के गानों पर सिंगिंग और डांसिंग के वीडियो शेयर किए हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. हानिया शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं और उन्होंने कई बार खुलकर इस बात को बताया है कि वे किंग खान की बहुत admirer हैं.

फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होते ही फैंस ने हानिया की तारीफों के पुल बांध दिए. कई यूजर्स ने लिखा – 'हानिया की एनर्जी अनस्टॉपेबल है', 'बॉलीवुड म्यूजिक पर उनका डांस देखकर मजा आ गया', 'पाकिस्तान से भारत के गानों तक उनका लगाव कमाल का है.' कुछ फैंस ने उन्हें 'एनर्जी बम' भी कहा. आरिंदा तुल नूर की मेहंदी और वेडिंग फेस्टिविटी में हानिया की ये परफॉर्मेंस पूरे इवेंट को यादगार बना गई. 

हानिया ने न सिर्फ डांस फ्लोर को गरमा दिया बल्कि अपनी पॉजिटिव वाइब्स से सबको खुश कर दिया. हानिया आमिर इन दिनों पाकिस्तानी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शामिल हैं. उनकी फिल्में और ड्रामा सीरियल्स दोनों ही देशों में खूब पसंद किए जाते हैं. बॉलीवुड म्यूजिक के प्रति उनका यह प्यार उनके फैंस को और भी ज्यादा आकर्षित करता है.