सलमान खान से लेकर जान्हवी कपूर तक, इन बॉलीवुड मेहमान की अनंत-राधिका की हल्दी में दिखी झलक

अनंत अंबानी और राधिका( Anant Ambani And Radhika Merchant) मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं उससे पहले कपल की हाल ही में हल्दी की रस्म रखी गई जिसमें कई सितारों ने शिरकत ली. इस बीच हल्दी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं तो चलिए जानते हैं कि किस-किस सितारे ने यहां एंट्री ली.

Social Media
India Daily Live

Anant Ambani And Radhika Merchant Haldi Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे. उससे पहले इनकी कई सारी रस्में हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनकी शादी से पहले दो प्री वेडिंग, ममेरू की रस्म, संगीत और अब हल्दी की रस्म रखी गई. अभी हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे के लिए हल्दी का फंक्शन रखा जिसमें बॉलीवुड सितारों ने शिरकत ली. सलमान खान से लेकर जाह्नवी कपूर तक कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह भी हल्दी में पूरी तरह नहाए नजर आए. इस दौरान एक्टर ने भी येलो कलर का आउटफिट कैरी किया.