menu-icon
India Daily

रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के परिवार के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग? जान से मारने की दी धमकी

इन दिनों बॉलीवुड में धमकियां मिलने की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के परिवार के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग पड़ गया है. हाल ही भाईजान के करीबी को जान से मारने की धमकी मिली है.

antima
Edited By: Antima Pal
रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के परिवार के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग? जान से मारने की दी धमकी
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों धमकियों का सिलसिला जारी है, जिससे पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है. पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जूहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई, फिर अभिनेता रणवीर सिंह को करोड़ों रुपये की मांग वाली धमकी भरा वॉइस नोट मिला. अब इस लिस्ट में सलमान खान का एक बेहद करीबी व्यक्ति भी शामिल हो गया है, जिसे धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई है.

अब सलमान खान के परिवार के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग?

खबरों के अनुसार सलमान खान के इस करीबी, जो खुद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, को एक अनजान ईमेल आया है. इसमें भेजने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. ईमेल में करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है और अगर पैसे नहीं दिए गए तो गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है. धमकी में जान से मारने की बात भी कही गई है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

बॉलीवुड में लगातार बढ़ रही धमकियों की कड़ी

अधिकारी डिजिटल ट्रेस की जांच कर रहे हैं और संदिग्धों की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश में जुटे हैं. अभी तक सलमान खान या उनके परिवार की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है. यह घटना बॉलीवुड में लगातार बढ़ रही धमकियों की कड़ी है. रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. इसके कुछ दिनों बाद रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज मिला, जिसमें भी करोड़ों की मांग की गई और बिश्नोई गैंग का नाम लिया गया.

पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग दे चुका सलमान खान को धमकी

अब सलमान खान के करीबी पर यह हमला इंडस्ट्री में दहशत फैला रहा है. सलमान खान पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी धमकियों का सामना कर चुके हैं. कथित तौर पर ब्लैकबक शिकार मामले से जुड़ी पुरानी रंजिश को लेकर गैंग ने कई बार धमकियां दी हैं. हालांकि इस बार धमकी सीधे उनके करीबी को मिली है, जो फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है. बॉलीवुड के कई सितारे और फिल्ममेकर अब अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्क हो गए हैं. कई घरों के बाहर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.