फैंस के लिए गुड न्यूज! हॉस्पिटल से 1 महीने बाद डिस्चार्ज हुए सलमान के पिता सलीम खान, जानें अब कैसी है हालत?

सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत में सुधार के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. मंगलवार, 17 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे सलीम खान अपने परिवार के साथ घर पहुंचे. कई रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि हुई है. 

imdb
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत में सुधार के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. मंगलवार, 17 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे सलीम खान अपने परिवार के साथ घर पहुंचे. कई रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि हुई है.

हॉस्पिटल से 1 महीने बाद डिस्चार्ज हुए सलमान के पिता सलीम खान

बता दें कि अस्पताल में एडमिट होने के करीब 1 महीने तक उनका इलाज चला और अब डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी कि उनकी हालत में सुधार हो गया है, इसके बाद डॉक्टर्स ने सलीम खान को घर जाने की अनुमति दी. 90 वर्षीय सलीम खान को एक महीने पहले 17 फरवरी 2026 को मामूली ब्रेन हेमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

हालत पर लगातार रखी गई नजर

डॉक्टरों ने ब्लड क्लॉट का इलाज किया और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी. अस्पताल में रहते हुए एंजियोग्राफी जैसी प्रक्रियाएं भी की गईं, लेकिन कोई सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. डॉक्टरों ने उनकी रिकवरी से संतुष्ट होकर घर जाने की इजाजत दी. इस दौरान पूरा खान परिवार उनके साथ खड़ा रहा.

फैंस और परिवार-दोस्तों को मिली राहत की सांस

सलमान खान, मां सलमा खान, अरबाज खान और उनकी पत्नी शहूरा खान, अलवीरा, अरपिता सहित कई सदस्य नियमित रूप से अस्पताल पहुंचे. सलीम खान के पुराने पार्टनर और दोस्त जावेद अख्तर भी मिलने आए. अरबाज के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे निर्वाण भी अस्पताल में नजर आए. लेजेंडरी एक्ट्रेस हेलेन ने भी सलीम खान से मुलाकात की.

कई पॉपुलर क्लासिक फिल्मों की लिखी स्क्रिप्ट

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी 'सलीम-जावेद' के नाम से मशहूर रही, जिसने 1970 के दशक में 'शोले', 'दीवार', 'ट्रिनिटी', 'जंजीर' जैसी क्लासिक फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखीं. इन फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को नया मुकाम दिया. सलीम खान ने बाद में भी कई सफल फिल्मों में योगदान दिया. फैंस और शुभचिंतकों की दुआओं से उनकी सेहत में तेजी से सुधार हुआ. सोशल मीडिया पर खान परिवार ने लोगों का शुक्रिया अदा किया है. अब सलीम खान घर पर आराम कर रहे हैं और परिवार उनकी देखभाल में जुटा है.