IPL 2026

पैपराजी संग हुए विवाद के बाद सलमान खान ने उठाया ये बड़ा कदम? फैंस हुए हैरान!

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अचानक डीएक्टिवेट कर दिया है. यह खबर उनके अस्पताल के बाहर पैपराजी के साथ हुए विवाद के कुछ ही दिनों बाद आई है. फिलहाल सलमान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

pinterest
Antima Pal

Salman Khan Instagram: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अचानक डीएक्टिवेट कर दिया है. यह खबर उनके अस्पताल के बाहर पैपराजी के साथ हुए विवाद के कुछ ही दिनों बाद आई है. फिलहाल सलमान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल अब 'Sorry, this page isn’t available' मैसेज दिखा रहा है.

सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया डीएक्टिवेट

सलमान खान पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे हैं. वे अपने फैंस से सीधे जुड़ते थे और अक्सर फोटो, वीडियो और अपडेट शेयर करते थे. लेकिन अब उनका अकाउंट गायब हो गया है, जिससे उनके लाखों फैंस हैरान और चिंतित हैं. दरअसल कुछ दिन पहले सलमान अस्पताल में थे. जब वे बाहर निकले तो पैपराजी उन्हें घेरकर तस्वीरें लेने लगे. 

Salman Khan Instagram deactivated grab

सलमान ने इस पर नाराजगी जताते हुए इंस्टाग्राम पर ही पैपराजी की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि पैपराजी उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं. इस पोस्ट के बाद काफी चर्चा हुई थी. अब उसी घटना के कुछ दिन बाद उनका अकाउंट डीएक्टिवेट हो गया है.

फैंस के रिएक्शन

जैसे ही सलमान का अकाउंट गायब हुआ, सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल होने लगे. एक्स पर फैंस ने चिंता जताई है. कई यूजर्स ने लिखा- 'सलमान भाई का अकाउंट हैक तो नहीं हो गया?', जबकि कुछ ने उम्मीद जताई कि वे जल्दी ही वापस आएंगे. एक फैन ने लिखा- 'भाई बिना सलमान के इंस्टाग्राम सूना लग रहा है.'

सलमान खान अपने करियर में कई बार विवादों में रहे हैं, लेकिन फैंस के साथ उनका रिश्ता हमेशा मजबूत रहा है. Being Human जैसे सोशल वर्क और फिल्मों के अलावा वे सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस को एंटरटेन करते थे. अभी यह साफ नहीं है कि सलमान ने अकाउंट स्थायी रूप से बंद किया है या फिर कुछ दिनों के लिए डीएक्टिवेट किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में अटकलें लगाई जा रही हैं कि पैपराजी वाले मामले के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है ताकि कुछ समय के लिए शांति मिल सके.