menu-icon
India Daily

कान्स में पहुंचीं उर्वशी रौतेला के इस बैग में ऐसा क्या है खास? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

यह बैग इतना रियलिस्टिक था कि देखने वाले हैरान रह गए. गहरे मोका कलर के क्रिस्टल से बना यह बैग बिल्कुल असली एस्प्रेसो मार्टिनी कॉकटेल जैसा लग रहा था. ऊपर क्रिस्टल फोम बना हुआ था और किनारे पर छोटे-छोटे एस्प्रेसो बीन्स सजे हुए थे.

antima
Edited By: Antima Pal
कान्स में पहुंचीं उर्वशी रौतेला के इस बैग में ऐसा क्या है खास? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Courtesy: x

Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की धूम अब थम गई है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अभी भी सुर्खियों में छाई हुई हैं. अम्फार गाला में उर्वशी ने जो लुक पेश किया, वो देखने लायक था. उनकी चमकदार गाउन तो आकर्षक थी, लेकिन असली स्टार बना उनका अनोखा 5.5 लाख का हैंडबैग!

कान्स में पहुंचीं उर्वशी रौतेला के इस बैग में ऐसा क्या है खास?

एस्प्रेसो मार्टिनी शेप का लग्जरी क्लचउर्वशी ने इस बार जूली पॉली की sparkling couture gown पहनी, जिसमें ड्रामेटिक फेदर ट्रेन भी था. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके Judith Leiber ब्रांड के espresso martini shaped crystal clutch ने. 

यह बैग इतना रियलिस्टिक था कि देखने वाले हैरान रह गए. गहरे मोका कलर के क्रिस्टल से बना यह बैग बिल्कुल असली एस्प्रेसो मार्टिनी कॉकटेल जैसा लग रहा था. ऊपर क्रिस्टल फोम बना हुआ था और किनारे पर छोटे-छोटे एस्प्रेसो बीन्स सजे हुए थे. लाइट पड़ते ही यह बैग जगमगा उठता था. ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार इस लग्जरी क्लच की कीमत $5,795 है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹5.51 लाख बनती है. उर्वशी ने इसे इतने स्टाइल से कैरी किया कि हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. 

 कान्स में फिर चमकी उर्वशी

उर्वशी हमेशा से अपनी यूनिक और बोल्ड फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं. ग्लैमरस मेकअप, शिमरिंग डायमंड्स और परफेक्ट हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने इस बार भी रेड कार्पेट पर धमाल मचा दिया. उनकी यह quirky bag देखकर फैंस और फैशन क्रिटिक्स दोनों ही हैरान हैं. सोशल मीडिया पर इस बैग की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग लिख रहे हैं – 'उर्वशी का स्टाइल हमेशा अलग और यादगार होता है.' कुछ यूजर्स ने तो मजाक में कहा- 'अब तो पार्टी में बैग देखकर कॉकटेल ऑर्डर करने का मन करेगा!'

बॉलीवुड की फैशन क्वीन

उर्वशी रौतेला लगातार इंटरनेशनल इवेंट्स में भारत का नाम रोशन कर रही हैं. चाहे गाउन हो या एक्सेसरीज़, वो हमेशा कुछ नया और बोल्ड ट्राई करती हैं. यह espresso martini bag भी उनकी इसी क्रिएटिव फैशन सेंस का नमूना है. कान्स 2026 में उर्वशी का यह लुक यादगार बन गया है. महंगे गाउन के साथ 5.5 लाख का यह quirky बैग देखकर लगता है कि उर्वशी ने इस बार फैशन गेम को और ऊंचा कर दिया है. फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि उर्वशी का अगला लुक क्या होगा.