सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार कमबैक, '7 डॉग्स' का धांसू ट्रेलर आउट

फिल्म '7 डॉग्स' का ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है. यह एक अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्म है, जिसमें दोनों बॉलीवुड सुपरस्टार्स मिस्र के लोकप्रिय कलाकारों करीम अब्देल अजीज और अहमद इज के साथ नजर आ रहे हैं.

X
Antima Pal

7 Dogs Trailer: सलमान खान और संजय दत्त के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. फिल्म '7 डॉग्स' का ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है. यह एक अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्म है, जिसमें दोनों बॉलीवुड सुपरस्टार्स मिस्र के लोकप्रिय कलाकारों करीम अब्देल अजीज और अहमद इज के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है. भारत में यह फिल्म 21 अगस्त को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार कमबैक

ट्रेलर देखते ही पता चल जाता है कि फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन और थ्रिलर से भरी है. कहानी एक शक्तिशाली अपराध संगठन '7 डॉग्स' के आसपास घूमती है. इसमें एक खतरनाक नई ड्रग 'पिंक लेडी' का जिक्र भी है. सलमान और संजय की मौजूदगी भारतीय दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खास बात है. दोनों ने पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया है. 'साजन' (1991), 'चल मेरे भाई' (2000) और 'ये है जलवा' (2002) जैसी फिल्मों में उनकी जोड़ी ने दर्शकों को काफी पसंद आई थी. हाल ही में दोनों एपी ढिल्लों के गाने ओल्ड मनी में भी एक साथ नजर आए थे. अब '7 डॉग्स' में वे फिर से बड़े अंतरराष्ट्रीय सेटअप में साथ आए हैं.

'7 डॉग्स' का धांसू ट्रेलर आउट

फिल्म में मुख्य कहानी मिस्र के सितारों करीम अब्देल अजीज और अहमद इज के इर्द-गिर्द केंद्रित है. सलमान खान और संजय दत्त इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं और फिल्म को भारतीय दर्शकों के बीच और ज्यादा आकर्षक बना रहे हैं. ट्रेलर में अपराध, खतरा और तेज एक्शन सीन साफ नजर आते हैं. यह फिल्म ग्लोबल स्तर पर बनी है, इसलिए इसमें अंतरराष्ट्रीय फील और प्रोडक्शन वैल्यू भी अच्छी दिख रही है.


भारतीय थिएटर में 21 अगस्त को रिलीज होने वाली यह फिल्म सलमान-संजय के पुराने फैंस के साथ-साथ नए दर्शकों को भी आकर्षित करने वाली है. दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से ही फैंस को पसंद आती रही है. इस बार एक्शन पैक्ड कहानी और बड़े स्केल के साथ यह जोड़ी फिर से पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है. ट्रेलर ने पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी है. लोग सलमान और संजय के लुक और एक्शन सीन की तारीफ कर रहे हैं.

कुल मिलाकर '7 डॉग्स' एक ऐसी फिल्म लग रही है जो मनोरंजन के साथ-साथ एक्शन प्रेमियों को भी संतुष्ट करेगी. रिलीज की तारीख नजदीक है, इसलिए फैंस इंतजार कर रहे हैं कि थिएटर में जाकर पूरा फिल्म का अनुभव लें. सलमान खान और संजय दत्त की यह अंतरराष्ट्रीय एंट्री निश्चित रूप से बॉलीवुड सर्कल में चर्चा का विषय बनी रहेगी.