West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Shakti Shalini: सैयारा स्टार अनीत पड्डा ने कियारा आडवाणी के हाथ से छीन ली ये बड़ी फिल्म? मेकर्स ने दी सफाई

बॉलीवुड की नई सनसनी अनीत पड्डा, जिन्होंने मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' में अहान पांडे के साथ अपनी शानदार शुरुआत की, इन दिनों खूब चर्चा में हैं. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा और उनकी लोकप्रियता रातोंरात बढ़ गई. हाल ही में खबरें आईं कि अनीत ने मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' में कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर दिया है.

social media
Antima Pal

Shakti Shalini: बॉलीवुड की नई सनसनी अनीत पड्डा, जिन्होंने मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' में अहान पांडे के साथ अपनी शानदार शुरुआत की, इन दिनों खूब चर्चा में हैं. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा और उनकी लोकप्रियता रातोंरात बढ़ गई. हाल ही में खबरें आईं कि अनीत ने मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' में कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर दिया है. कहा जा रहा था कि कियारा, जो हाल ही में अपनी बेटी के जन्म के बाद मैटरनिटी लीव पर हैं, इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी. लेकिन अब निर्माताओं ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

मैडॉक फिल्म्स ने शुक्रवार 19 सितंबर को एक आधिकारिक बयान जारी कर इन अफवाहों को खारिज किया. बयान में कहा गया, 'हमें अपने हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स को लेकर दर्शकों का उत्साह बहुत पसंद है, लेकिन हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि 'शक्ति शालिनी' और 'महा मुंज्या' जैसी हमारी आगामी फिल्मों की कास्टिंग को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं.' उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि वे गलत जानकारी फैलाने से बचें और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें.

अनीत पड्डा ने कियारा आडवाणी के हाथ से छीन ली ये बड़ी फिल्म?

अनीत पड्डा ने 'सैयारा' में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह फिल्म उनके और अहान पांडे के लिए बॉलीवुड में डेब्यू थी. हालांकि अनीत ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके प्रशंसक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दूसरी ओर कियारा आडवाणी ने 'भूल भुलैया 2' जैसी हिट फिल्मों के साथ हॉरर-कॉमेडी जॉनर में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज की है.

मैडॉक फिल्म्स का हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स, जिसमें 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी फिल्में शामिल हैं, दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. 'शक्ति शालिनी' इस यूनिवर्स का अगला हिस्सा है और फैंस इसके लिए उत्साहित हैं. लेकिन कास्टिंग को लेकर सस्पेंस बरकरार है. अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या अनीत इस यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगी या नहीं. तब तक प्रशंसकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.