IPL 2026

Saiyaara: 'सैयारा' देख थिएटर में फूट-फूटकर रोईं भारती सिंह, वीडियो शेयर कर कॉमेडियन ने दिया फिल्म का रिव्यू

कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ थिएटर में फिल्म 'सैयारा' देखने गईं. इस दौरान वह फिल्म की कहानी से इतनी इंप्रेस हुईं कि उनकी आंखें नम हो गईं. भारती ने अपने व्लॉग में इस खास अनुभव को शेयर किया और बताया कि कई सालों बाद वह और हर्ष देर रात का शो देखने थिएटर गए.

social media
Antima Pal

Saiyaara: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ थिएटर में फिल्म 'सैयारा' देखने गईं. इस दौरान वह फिल्म की कहानी से इतनी इंप्रेस हुईं कि उनकी आंखें नम हो गईं. भारती ने अपने व्लॉग में इस खास अनुभव को शेयर किया और बताया कि कई सालों बाद वह और हर्ष देर रात का शो देखने थिएटर गए. इस जोड़ी ने फिल्म को 'शानदार' करार देते हुए निर्देशक मोहित सूरी की जमकर तारीफ की.

'सैयारा' देख थिएटर में फूट-फूटकर रोईं भारती सिंह

भारती ने बताया कि 'सैयारा' की कहानी इतनी इमोशनल थी कि वह फिल्म के दौरान दो-तीन बार रो पड़ीं. उन्होंने कहा, 'जो लोग प्यार करते हैं, उनके लिए ये फिल्म दिल को छू लेने वाली है.' अहान पांडे और अनीत पड्डा की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने उनकी केमिस्ट्री और कहानी के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचा. भक्ति और हर्ष ने फिल्म के संवाद, गाने और दृश्यों की भी तारीफ की, जो उनके अनुसार कहानी को और गहराई देते हैं.


भारती सिंह ने अपने व्लॉग में यह भी शेयर किया कि थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव उनके लिए कितना खास था. उन्होंने कहा, 'कई सालों बाद हमने रात का शो देखा और ये हमें पुरानी यादों में ले गया.' हर्ष ने भी फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को बेहद प्रभावशाली बताया. दोनों ने दर्शकों से इस फिल्म को थिएटर में जरूर देखने की अपील की.

रोमांटिक और इमोशनल कहानी की तारीफ कर रहे लोग

'सैयारा' को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा जोरों पर है. दर्शक इसकी रोमांटिक और इमोशनल कहानी की तारीफ कर रहे हैं. मोहित सूरी की यह फिल्म एक बार फिर उनके निर्देशन की खास शैली को दर्शाती है. भक्ति और हर्ष की इस भावुक समीक्षा ने फैंस को और उत्साहित कर दिया है. अगर आप भी एक दिल छू लेने वाली कहानी का अनुभव लेना चाहते हैं, तो 'सैयारा' आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है.