अपनी अकूत संपत्ति की फूटी कौड़ी भी अपने चारों बच्चों के नाम नहीं कर सकते हैं सैफ, जानिए वजह?
सैफ अली खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक है जो कि करोड़ों के मालिक हैं. एक्टर 5000 करोड़ के मालिक है लेकिन वो अपनी संपत्ति अपने चारों बच्चों के नाम नहीं कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की क्या वजह है?
सैफ अली खान बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक है. इन्होंने एक से बढ़करर एक फिल्म में काम किया है. अभिनेता अपनी पर्सनल के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. अपनी एक्टिंग के अलावा, सैफ एक नवाब फैमिली से आते हैं. Saif Ali Khan पटौदी परिवार के दसवें नवाब हैं. सैफ के दिवंगत पिता मंसूर अली खान जो कि काफी अमीर थे. सैफ को ये शोहरत खानदानी मिली है.
सैफ अली खान देश के सबसे अमीर हस्तियों में से एक है जो कि 5000 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. सैफ को जिस तरह से उनके पिता की दौलत मिली उसी तरह से एक्टर के चार बच्चे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अपनी संपत्ति अपने चार बच्चों सारा-इब्राहिम और तैमूर-जेह के नाम नहीं कर सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों तो चलिए हम आपरो इसकी वजह बताते हैं?
ये रही वजह?
दरअसल, पटौदी हाउस से जुड़ी सभी संपत्तियां और अन्य रेलिवेंट प्रॉपर्टी भारत सरकार के विवादास्पद शत्रु विवाद अधिनियम 1968 के तहत आती है. ये ऐसी संपत्तियां है जो कि बंटवारे के समय पाकिस्तान गए लोगों की भी है. यही चीज सैफ अली खान के साथ है. उनके वंशज भी देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान जाकर बस गए. यही कारण है कि सैफ अली खान अपनी अकूत संपत्ति अपने बच्चों के नाम नहीं कर सकते हैं.
Also Read
- 'ओझा तो बोझा है, विकास ने बस खुद का विकास किया...', ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद 'गुरुओं' की हो रही तलाश
- नदी में तैरती लाशें, गांव-स्कूल सब बहा ले गया प्रलय का पानी, वीडियो में देखिए वायनाड लैंडस्लाइड की तबाही
- 'चचा को गच्चा दे गए आप, भतीजा भयभीत' विधानसभा में सीएम योगी ने कही ऐसी बात, सपाई भी नहीं रोक पाए हंसी
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने दो शादियां की है. पहली पत्नी अमृता सिंह है जिससे इनके दो बच्चे है जो कि सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं. वहीं इनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर हैं जिससे इनके दो बच्चे हैं जो कि तैमूर अली खान और जेह हैं. सैफ अपने चारों बच्चों को उतना ही प्यार देते हैं.