पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी, मन्नत भी था नजर में
Saif Ali Khan Attacker Arrested: सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पिछले एक दिन से इस आरोपी की तलाश कर रही थी.
Saif Ali Khan Attacker Arrested: सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पिछले एक दिन से इस आरोपी की तलाश कर रही थी. 16 जनवरी को एक व्यक्ति सैफ और करीना कपूर के घर में घुस गया, जिसके बाद सैफ का उस व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ. चोरी की नीयत से घर में घुसे इस व्यक्ति ने सैफ पर चाकू से हमला किया. इस मामले में पुलिस को यह भी पता चला है कि सैफ अली खान के घर में घुसने से पहले आरोपी ने शाहरुख खान के घर मन्नत का भी रैकी किया था.
सैफ अली खान का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है. परिवार के सदस्य लगातार सैफ का हालचाल जानने अस्पताल आ-जा रहे हैं. पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है. आरोपी की पहचान सैफ-करीना के घर की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज से की गई. जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने शाहरुख खान के घर मन्नत के आसपास भी रैकी की थी. इस बात ने पुलिस और लोगों को हैरान कर दिया है.
कड़ी कर दी शाहरुख के घर की सुरक्षा:
शाहरुख खान के घर मन्नत की सुरक्षा बेहद कड़ी है. वहां पर कई लेयर की सुरक्षा है, जिसमें निजी गार्ड, बॉडीगार्ड और हर कोने में लगे सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं. इसके बावजूद आरोपी ने वहां रैकी करने की कोशिश की. पुलिस को शक है कि शाहरुख खान का घर भी आरोपी के निशाने पर हो सकता था.
Also Read
16 जनवरी को पकड़े गए इस व्यक्ति ने सैफ और करीना के बेटे जेह के कमरे में घुसकर 1 करोड़ रुपये की मांग की थी. जब सैफ ने उससे बात करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. सैफ को दो गहरी चोटें आई हैं. उनकी सर्जरी हुई है, और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है.
पुलिस इस केस की गहराई से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पीछे कोई और मकसद तो नहीं था.