Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Rowdy Rathore 2: अक्षय कुमार की धमाकेदार वापसी की तैयारी, 'राउडी राठौर 2' की स्क्रिप्ट फाइनल!

पहले कुछ खबरें थीं कि 'राउडी राठौर 2' को रद्द कर दिया गया था. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि स्क्रिप्ट को एक अलग स्टैंडअलोन फिल्म के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. लेकिन अब ताजा जानकारी से साफ है कि सीक्वल का प्रोजेक्ट पूरी तरह पटरी पर है. नई स्क्रिप्ट में एक्शन, ड्रामा और मसाला मनोरंजन का तड़का होने की उम्मीद है, जो अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी' छवि को और मजबूत करेगा.

social media
Antima Pal

Rowdy Rathore 2: बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राउडी राठौर' का सीक्वल जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. ताजा खबरों के मुताबिक 'राउडी राठौर 2' की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है. जूम की एक खास रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक फिल्म की कास्ट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन निर्माता इसे और भी ज्यादा शानदार बनाने की योजना बना रहे हैं.

2012 में रिलीज हुई 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी, एक्शन और डायलॉग्स के दम पर बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. अब इसके सीक्वल की घोषणा ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है. सूत्रों के अनुसार निर्माता शबीना खान और संजय लीला भंसाली ने इस बार कहानी को और भी रोमांचक और भव्य बनाने की ठानी है.

अक्षय कुमार की धमाकेदार वापसी की तैयारी

पहले कुछ खबरें थीं कि 'राउडी राठौर 2' को रद्द कर दिया गया था. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि स्क्रिप्ट को एक अलग स्टैंडअलोन फिल्म के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. लेकिन अब ताजा जानकारी से साफ है कि सीक्वल का प्रोजेक्ट पूरी तरह पटरी पर है. नई स्क्रिप्ट में एक्शन, ड्रामा और मसाला मनोरंजन का तड़का होने की उम्मीद है, जो अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी' छवि को और मजबूत करेगा.

सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी या नहीं इस पर संशय बरकरार

फैंस यह जानने को बेताब हैं कि क्या इस बार भी सोनाक्षी सिन्हा अक्षय के साथ नजर आएंगी या नई जोड़ी देखने को मिलेगी. निर्माताओं का लक्ष्य इस फिल्म को पहले भाग से भी बड़ा और बेहतर बनाना है. जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग की तारीख नजदीक आएगी और भी अपडेट्स सामने आने की उम्मीद है. तब तक अक्षय के फैंस 'राउडी राठौर 2' के इस धमाकेदार सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.