रोहित शेट्टी मुश्किल में! प्राइवेट कारों पर पुलिस स्टिकर लगाना पड़ेगा भारी? जानें क्या है पूरा मामला
रोहित शेट्टी इन दिनों अजय देवगन, अक्षय कुमार और अन्य कलाकारों के साथ अपनी नई फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग कर रहे हैं. जनवरी में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने उन्हें डेथ थ्रेट दे दिया था. सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी भी लिखी थी, लेकिन अभी तक उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मंजूर नहीं हुई है.
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस समय कानूनी परेशानी में फंसते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी निजी कारों पर बिना अनुमति के 'पुलिस' स्टिकर और पुलिस जैसी लाइट्स लगा रखी हैं, जो पूरी तरह गैरकानूनी है.
रोहित शेट्टी मुश्किल में!
रोहित शेट्टी इन दिनों अजय देवगन, अक्षय कुमार और अन्य कलाकारों के साथ अपनी नई फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग कर रहे हैं. जनवरी में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने उन्हें डेथ थ्रेट दे दिया था. सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी भी लिखी थी, लेकिन अभी तक उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मंजूर नहीं हुई है. इसके बावजूद रोहित अपनी दो प्राइवेट SUV कारों को पुलिस जैसा लुक दे चुके हैं.
प्राइवेट गाड़ी पर 'पुलिस' स्टिकर लिखने की नहीं है इजाजत
रिपोर्ट के अनुसार दोनों गाड़ियां रोहित शेट्टी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं. मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 177 के तहत किसी भी आम नागरिक को अपनी प्राइवेट गाड़ी पर 'पुलिस' लिखा स्टिकर, लोगो या ब्लिंकिंग लाइट्स लगाने की इजाजत नहीं है. यह privilege सिर्फ पुलिस अधिकारियों को ही दी जाती है. ट्रैफिक विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस तरह की अनुमति केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को मिलती है.
रोहित शेट्टी ने इसे बिना अनुमति के इस्तेमाल किया है, इसलिए उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. बता दें कि 31 जनवरी को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी. लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी और इलाके को सील कर दिया गया था. फिलहाल रोहित शेट्टी 'गोलमाल 5' की शूटिंग पर पूरा फोकस कर रहे हैं.
फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और बड़े स्टार कास्ट होने की वजह से इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है. लेकिन इस बीच पुलिस स्टिकर वाली खबर ने उन्हें नई मुश्किल में डाल दिया है. बॉलीवुड में रोहित शेट्टी 'सिंघम' और 'गोलमाल' सीरीज जैसी बड़ी हिट फिल्में बना चुके हैं. वे एक्शन और एंटरटेनमेंट का अपना खास स्टाइल रखते हैं. इस समय उनकी फिल्म की शूटिंग सुरक्षा के बीच चल रही है. अभी तक रोहित शेट्टी या उनकी टीम की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.