रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड में हुई फायरिंग, अज्ञात लोगों ने बिल्डिंग पर गोलियां चलाईं, क्या बोलीं पुलिस
फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर रविवार को फायरिंग हुई है. मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने घटना की पुष्टि की और बताया कि अज्ञात लोगों ने बिल्डिंग पर गोलियां चलाईं. स्थानीय पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है.
मुंबई: जुहू इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मचा जब बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अचानक फायरिंग की खबर सामने आई. मुंबई पुलिस कमिश्नर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने बिल्डिंग की ओर गोलियां चलाईं थी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड में गोलियां चलाए जाने की आशंका है. जांच के दौरान पुलिस को मौके से गोली के खाली खोल भी मिले हैं. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी के नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं लेकिन मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
घटना के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगे है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलियों की आवाज सुनने के बाद मुंबई पुलिस के जवान रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर तैनात हैं. वीडियो के सामने आने के बाद आम लोगों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में भी चिंता बढ़ गई है. पुलिस फिलहाल आधिकारिक बयान की तैयारी कर रही है.
किसने चलाई रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां
रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के पीछे का मकसद फिलहाल साफ नहीं हो पाया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह किसी तरह की धमकी थी या फिर किसी और कारण की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है.अधिकारियों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.
इस घटना के बाद मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और जांच की दिशा पर चर्चा की गई. खास तौर पर फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
और पढ़ें
- सलमान खान को नहीं गरिया पाएंगे दबंग के डॉयरेक्टर अभिनव कश्यप, कोर्ट ने 9 करोड़ के मानहानि केस में सुनाया फैसला
- सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, 'कर्नल हूं भईया...', 'बैटल ऑफ गलवान' टीजर के 'रोमांटिक लुक' पर किया पलटवार!
- 'मर्दानी 3' देखकर रानी मुखर्जी के फैन हुए अक्षय कुमार! पोस्ट शेयर कर लिखा- 'अभिनय की देवी को देखने जाइए...'