Golmaal 5 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, बॉक्स ऑफिस पर 4 दिसंबर को होगा महा मुकाबला!

रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार की एक और फिल्म भी लगभग उसी दिन रिलीज होने वाली है. अनीस बज्मी के साथ उनकी अगली फिल्म भी 4 दिसंबर 2026 को आ सकती है.

X
Antima Pal

Golmaal 5 Release Date: बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'गोलमाल' की पांचवीं किस्त जल्द ही पर्दे पर आ सकती है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट 4 दिसंबर 2026 तय होने की संभावना जताई जा रही है. पहले इस तारीख पर अजय देवगन की फिल्म रेंजर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि रेंजर को 2027 में शिफ्ट कर दिया गया है. इससे 'गोलमाल 5' को यह स्लॉट मिलने की बात चल रही है.

Golmaal 5 की रिलीज डेट से उठा पर्दा

रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार की एक और फिल्म भी लगभग उसी दिन रिलीज होने वाली है. अनीस बज्मी के साथ उनकी अगली फिल्म भी 4 दिसंबर 2026 को आ सकती है. अगर 'गोलमाल 5' की यह डेट पक्की हो जाती है तो बॉक्स ऑफिस पर अक्षय बनाम अक्षय का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. हालांकि अभी तक गोलमाल 5 के निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से कोई तारीख घोषित नहीं की है.



इसी वीकेंड पर एक और बड़ा क्लैश भी हो सकता है. प्रभास की फिल्म 'फौजी 3' दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. यह मूल रूप से तेलुगु फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा. दिसंबर अभी काफी दूर है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि तीन फिल्मों का यह संभावित टक्कर टलता है या फिर असल में हो जाता है.

गोलमाल फ्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में से एक मानी जाती है. पहली 'गोलमाल' फिल्म 2006 में आई थी और उसके बाद की किस्तों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. दर्शक लंबे समय से इस सीरीज की नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.

अक्षय कुमार एक ही दिन दो फिल्मों में नजर आएंगे तो यह बॉक्स ऑफिस के लिए नया रिकॉर्ड भी बन सकता है. फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं और आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.