रणवीर सिंह नहीं, अब रितेश देशमुख को लेकर खड़ा हुआ विवाद! शिवाजी महाराज वाली टी-शर्ट में किया डांस, माफी मांगी
रितेश देशमुख ने लिखा- 'दर्शकों द्वारा फिल्म को मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम ने छोटा सा सेलिब्रेशन रखा था. उससे जुड़ा मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है. शिवाजी महाराज के सच्चे भक्त (शिवप्रेमी) और अपने दर्शकों का सम्मान करने वाले परिवार के व्यक्ति के रूप में मुझे यह स्पष्ट करना जरूरी लगता है.'
Riteish Deshmukh Apologises: अभिनेता और फिल्ममेकर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को महाराष्ट्र में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए रितेश ने कास्ट और क्रू के लिए एक छोटी सी पार्टी आयोजित की. इसी पार्टी में रितेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे एक बॉलीवुड गाने पर टी-शर्ट पहने डांस करते नजर आ रहे हैं.
रणवीर सिंह नहीं, अब रितेश देशमुख को लेकर खड़ा हुआ विवाद!
इस टी-शर्ट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर छपी थी. वीडियो वायरल होते ही कुछ लोगों ने इसे अपमानजनक बताया. कई यूजर्स ने दावा किया कि रितेश नशे में थे. इस विवाद पर रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर विस्तार से सफाई दी है.
रितेश ने लिखा- 'दर्शकों द्वारा फिल्म को मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम ने छोटा सा सेलिब्रेशन रखा था. उससे जुड़ा मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है. शिवाजी महाराज के सच्चे भक्त (शिवप्रेमी) और अपने दर्शकों का सम्मान करने वाले परिवार के व्यक्ति के रूप में मुझे यह स्पष्ट करना जरूरी लगता है.'
उन्होंने आगे बताया- 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर जश्न मनाते समय मेरा कोई इरादा उन्हें अपमानित करने का नहीं था. यह टी-शर्ट फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस्तेमाल की जा रही थी. उस दिन प्रमोशन का काम खत्म करके मैं सीधे पार्टी में पहुंचा था, इसलिए टी-शर्ट बदलने का मौका नहीं मिला.'
शराब का भी किया खंडन
रितेश ने शराब पीने की अफवाहों पर भी साफ जवाब दिया. उन्होंने लिखा- 'सोशल मीडिया पर मेरे बारे में जो कुछ दावे किए जा रहे हैं, उनके बारे में भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी शराब नहीं पी है और भविष्य में भी कभी नहीं पीऊंगा. इसलिए इस तरह के आरोप पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं.'
रितेश ने यह भी बताया कि वीडियो किसी अनअधिकृत व्यक्ति ने बनाया, जो पार्टी में आमंत्रित भी नहीं था. रितेश देशमुख ने हमेशा मराठा इतिहास और शिवाजी महाराज के प्रति अपनी निष्ठा जताई है. उनकी फिल्म राजा शिवाजी भी इसी सम्मान को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इस विवाद के बाद उन्होंने अपने फैंस और शिवभक्तों से माफी भी मांगी है. फिलहाल फिल्म की सफलता के चलते रितेश खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन इस छोटे से वीडियो ने अनचाहा विवाद खड़ा कर दिया.