Rishab Shetty New Movie: ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म का ऐलान, 'कांतारा 2' से पहले योद्धा के किरदार में नजर आएंगे सुपरस्टार
साउथ सिनेमा के चमकते सितारे ऋषभ शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' की रिलीज से पहले, उनकी नई फिल्म का ऐलान हो चुका है. इस बार ऋषभ एक भव्य ऐतिहासिक ड्रामा में योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले मशहूर निर्माता नागा वामसी कर रहे हैं.
Rishab Shetty New Movie: साउथ सिनेमा के चमकते सितारे ऋषभ शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' की रिलीज से पहले, उनकी नई फिल्म का ऐलान हो चुका है. इस बार ऋषभ एक भव्य ऐतिहासिक ड्रामा में योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले मशहूर निर्माता नागा वामसी कर रहे हैं और इसे प्रोडक्शन नंबर 36 के नाम से जाना जा रहा है. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.
ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म का ऐलान
पोस्टर में एक योद्धा की तस्वीर है, जिसमें तलवारें, बंदूकें और युद्ध का माहौल दिखाया गया है. यह फिल्म 18वीं सदी के बंगाल के अशांत दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, 'हर योद्धा युद्ध में नहीं बनता, कुछ को नियति चुनती है.' यह संदेश फिल्म की कहानी को और रहस्यमयी बनाता है. फिल्म का निर्देशन अश्विन गंगराजु कर रहे हैं, जो 'आकाशवाणी' जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं और एसएस राजामौली के शिष्य रह चुके हैं.
ऋषभ शेट्टी ने इस प्रोजेक्ट के लिए खुशी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी अगली फिल्म, आपका आशीर्वाद हमेशा की तरह मेरे साथ रहे.' यह फिल्म तेलुगु और कन्नड़ में एक साथ शूट की जाएगी, जिससे यह पैन-इंडिया प्रोजेक्ट बन गया है. सूत्रों के अनुसार ऋषभ ने इस फिल्म की अनूठी कहानी और अपने किरदार की गहराई से प्रभावित होकर इसमें काम करने का फैसला किया है.
इन फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं ऋषभ शेट्टी
ऋषभ की पिछली फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. अब फैंस उनकी इस नई फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. 'कांतारा: चैप्टर 1' के साथ-साथ ऋषभ 'जय हनुमान' और 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं. उनकी यह नई फिल्म ऐतिहासिक ड्रामा के शौकीनों के लिए एक शानदार अनुभव होने वाली है.
और पढ़ें
- Son Of Sardaar 2: ‘सन ऑफ सरदार 2’ को सिनेमाघरों में नहीं मिल रही जगह, ‘सैय्यारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ ने किया साइड
- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: इस शख्स के कहने पर एकता कपूर ने स्मृति ईरानी को 'क्योंकि..' में किया था कास्ट, अब खुला राज
- क्यों इस करोड़पति एक्टर ने एक्ट्रेस को जड़े ताबड़तोड़ 14 थप्पड़, चेहरे का कर दिया था बुरा हाल