West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

अंबानियों के घर खानें पर पहुंचीं रिहाना, इस खास अंदाज में जीता भारतीयों का दिल, देखें फोटोज

पॉप स्टार रिहाना के भारत दौरे की खास झलक सामने आई है. अंबानी परिवार के घर पर उन्होंने पूजा, फूलों की होली और खास लंच का आनंद लिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर भारत में अपने खास अंदाज के कारण चर्चा में हैं. मुंबई दौरे के दौरान उन्होंने बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में जो वक्त बिताया, उसकी झलकियां अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. एंटीलिया में रिहाना का स्वागत बेहद भव्य तरीके से किया गया. जैसे ही वह घर पहुंचीं, पारंपरिक डांस परफॉर्मेंस के साथ उनका अभिनंदन किया गया. इस दौरान ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने मिलकर उनका स्वागत किया. माहौल पूरी तरह भारतीय संस्कृति से रंगा नजर आया.

इस खास मुलाकात का सबसे चर्चित पल तब सामने आया जब रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ पूजा में हिस्सा लिया. उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ आरती की और इस भारतीय परंपरा का अनुभव किया. यह नजारा फैंस के लिए बेहद खास था, क्योंकि एक इंटरनेशनल स्टार को भारतीय संस्कृति में इतने करीब से शामिल होते देखना अपने आप में अनोखा था.

अंबानी परिवार में पूजा करती दिखीं रिहाना

रिहाना का यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं था, बल्कि पूरी तरह उत्सव में बदल गया. उन्होंने फूलों की होली खेली और रंग बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों के बीच डांस भी किया. इस दौरान माहौल में खुशी और उत्साह साफ नजर आया. रिहाना भी इस पूरे अनुभव का भरपूर आनंद लेती दिखाई दीं.

पूजा और डांस के बाद रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ खास तौर पर तैयार किए गए लंच का भी आनंद लिया. यह सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि इसमें एक निजी जुड़ाव भी देखने को मिला. परिवार के साथ बिताया गया यह समय उनके भारत दौरे को और भी यादगार बना गया.

फेंटी ब्यूटी इवेंट से बटोरी लाइमलाइट

रिहाना का यह दौरा उनके ब्रांड फेंटी ब्यूटी के खास इवेंट के लिए था. मुंबई में आयोजित इस पॉप अप इवेंट को Fenty Beauty Ki Haveli नाम दिया गया था. यह इवेंट 24 अप्रैल को हुआ, जिसमें कई सेलेब्स और इंफ्लुएंसर्स शामिल हुए. रिहाना का यह कदम भारत में अपने ब्रांड की मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.