पत्नि के प्यार में रेमो डिसूजा ने बदला था अपना धर्म? शादी के 27 साल बाद खुद कोरियोग्राफर ने बताया पूरा सच
रेमो डिसूजा को लेकर फैली धर्म परिवर्तन की अफवाहों पर अब खुद उन्होंने जवाब दिया है. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने पत्नी के लिए नहीं बल्कि अपनी इच्छा से किशोर उम्र में ही धर्म बदला था.
मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है. खासकर जब बात धर्म और रिश्तों से जुड़ी हो, तो अफवाहें और तेजी से फैलती हैं. रेमो डिसूजा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. सालों से यह कहा जाता रहा कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए धर्म बदला. अब खुद रेमो ने इस पर खुलकर बात की है और सच सामने रख दिया है.
रेमो डिसूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ किया कि उन्होंने अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के लिए धर्म परिवर्तन नहीं किया था. उन्होंने बताया कि उनका जन्म रमेश गोपी नायर के रूप में हुआ था, लेकिन उन्होंने बहुत पहले ही ईसाई धर्म अपना लिया था. इसलिए शादी के बाद धर्म बदलने की बात पूरी तरह गलत है.
15 साल की उम्र में लिया था बड़ा फैसला
रेमो ने बताया कि जब वह गुजरात के जामनगर में रहते थे, तब वह चर्च से जुड़े कई काम करते थे. वह वहां शो करते थे, लोगों की मदद करते थे और दान भी देते थे. इसी दौरान एक फादर ने उनसे कहा कि जब वह इतना कुछ चर्च के लिए कर रहे हैं, तो वह धर्म क्यों नहीं अपना लेते. इसके बाद उन्होंने खुद की इच्छा से ईसाई धर्म अपनाने का फैसला किया.
Also Read
- माइकल जैक्सन बायोपिक में उछाल, अविनाश तिवारी की फिल्म ने किया सबसे कम कलेक्शन, जानें पांचवें दिन दोनों फिल्मों का हाल
- 18 साल की उम्र में B-ग्रेड फिल्मों में काम करने लगी थीं ‘सीता’! कैसे बदली दीपिका चिखलिया की किस्मत
- रिलीज से एक दिन पहले ध्रुव सरजा की 'केडी: द डेविल' को मिला 'A' सर्टिफिकेट, जानें क्यों हटाया गया था ट्रेलर
जब रेमो ने अपने पिता से इस बारे में बात की, तो उनका जवाब काफी सरल था. उनके पिता ने कहा कि नाम मत बदलना, लेकिन जो करना है करो. यह बात दिखाती है कि उनके परिवार ने उनके फैसले को स्वीकार किया और उन्हें अपनी पसंद का रास्ता चुनने की आजादी दी.
लिजेल के साथ अनोखी लव स्टोरी
रेमो और लिजेल की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. दोनों शादी से पहले साथ रहते थे, जो उस समय समाज में आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता था. उनका पहला बच्चा भी शादी से पहले ही हुआ था. इसके बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत रखा और बाद में साल 1999 में शादी कर ली.
उस समय लिव इन रिलेशनशिप को समाज में सही नहीं माना जाता था. लिजेल के पिता भी इस रिश्ते के खिलाफ थे. लेकिन दोनों ने अपने प्यार को चुना और साथ रहने का फैसला किया. उन्होंने समाज के दबाव से ऊपर उठकर अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी.