रवि मोहन का इमोशनल प्रेस कॉन्फ्रेंस, आत्महत्या का प्रयास और तलाक की पीड़ा का किया खुलासा
अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने शादी अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ की थी और अब उसका खामियाजा भुगत रहे हैं. इस दौरान वे इतने टूट गए कि उन्होंने अपने कलाई पर लगे निशान दिखाते हुए कहा- 'मैंने अपनी कलाइयां काट ली थीं, लेकिन अगले दिन शूटिंग पर पहुंच गया.
तमिल अभिनेता रवि मोहन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 16 मई को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पर्सनल लाइफ के बड़े राज़ खोल दिए. अपनी पत्नी आरती रवि से अलगाव, बच्चों से मुलाकात न होने और मेंटल प्रेशर की बात करते हुए रवि मोहन भावुक हो गए.
रवि मोहन का इमोशनल प्रेस कॉन्फ्रेंस
उन्होंने ऐलान किया कि तलाक की प्रक्रिया पूरी होने तक वे एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने बताया कि वे अपनी पूर्व पत्नी आरती रवि और उनके परिवार से काफी परेशान हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी एक्स-वाइफ का परिवार उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दे रहा है. रवि ने गहरी उदासी के साथ कहा-'मेरे बेटे बॉडीगार्ड्स की मदद से रह रहे हैं. मुझे उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा.'
अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने शादी अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ की थी और अब उसका खामियाजा भुगत रहे हैं. इस दौरान वे इतने टूट गए कि उन्होंने अपने कलाई पर लगे निशान दिखाते हुए कहा- 'मैंने अपनी कलाइयां काट ली थीं, लेकिन अगले दिन शूटिंग पर पहुंच गया. ये मेरी फिल्मों के प्रति कमिटमेंट था.' रवि मोहन ने और भी हैरान करने वाले दावे किए.
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ ब्लैक मैजिक और मेंटल टॉर्चर किया गया. उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि वे उल्टी में खून भी उगल चुके हैं. इन सब दबावों के चलते उन्होंने सिंगर केनेशा फ्रांसिस के साथ रिलेशनशिप भी खत्म कर दी. हाल ही में केनेशा के इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई थीं, जिन्हें रवि ने कन्फर्म कर दिया.
अभिनेता ने कहा- 'मैं अब एक्टिंग पर फोकस नहीं कर सकता. जब तक तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, मैं फिल्मों से दूर रहूंगा.' उन्होंने यह भी बताया कि शादी के फैसले ने उनके परिवार को भी दुख पहुंचाया और आज वे अकेले इस लड़ाई को लड़ रहे हैं.
रवि मोहन का यह इमोशनल ब्रेकडाउन देखकर मीडिया और फैंस दोनों हैरान हैं. तमिल इंडस्ट्री में वे अपनी मेहनत और अलग-अलग रोल्स के लिए जाने जाते हैं. लेकिन पर्सनल लाइफ में चल रही इस उथल-पुथल ने उन्हें काफी प्रभावित किया है. फिलहाल रवि मोहन अपने बच्चों से मुलाकात और तलाक मामले को लीगल तरीके से सुलझाने पर फोकस कर रहे हैं. उनके इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा छेड़ दी है. फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और जल्द ही उनके अच्छे दिनों की कामना कर रहे हैं.