US Israel Iran War T20 World Cup 2026

कब और कहां देख सकेंगे रवि किशन की कोर्टरुम कॉमेडी 'मामला लीगल है 2'? सामने आई वेब सीरीज की रिलीज डेट

रवि किशन की पॉपुलर कोर्टरूम कॉमेडी सीरीज 'मामला लीगल है' का सीजन 2 अब आखिरकार अपनी रिलीज डेट के साथ सामने आ गई है. नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज 3 अप्रैल 2026 को स्ट्रीमिंग शुरू करेगी. मेकर्स ने गुरुवार 5 मार्च 2026 को इसकी आधिकारिक घोषणा की, जिससे फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

x
Antima Pal

मुंबई: रवि किशन की पॉपुलर कोर्टरूम कॉमेडी सीरीज 'मामला लीगल है' का सीजन 2 अब आखिरकार अपनी रिलीज डेट के साथ सामने आ गई है. नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज 3 अप्रैल 2026 को स्ट्रीमिंग शुरू करेगी. मेकर्स ने गुरुवार 5 मार्च 2026 को इसकी आधिकारिक घोषणा की, जिससे फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. पहला सीजन 2024 में रिलीज हुआ था और दर्शकों को खूब पसंद आया. अब दूसरे सीजन में भी वही मस्ती, हंसी-मजाक और कोर्ट की अनोखी दुनिया वापस लौट रही है. 

अब जज की कुर्सी पर बैठेंगे रवि किशन

इस बार कहानी पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में और भी ज्यादा रोचक मोड़ लेगी. रवि किशन दोबारा अपने किरदार वीडी त्यागी के रूप में नजर आएंगे, जो अब जज की कुर्सी पर बैठेंगे. त्यागी पहले वकील थे, जो कोर्ट में अपनी चालाकी और ह्यूमर से सबको हैरान करते थे. अब जज बनकर वे खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन हर मामला सीरियस होने के बावजूद उनका तरीका बिल्कुल अलग और मजेदार रहेगा.


रवि किशन ने एक बयान में कहा, 'इस सीजन में त्यागी जज के रूप में खुद को साबित करना चाहते हैं, लेकिन ये इतना आसान नहीं है. यहां हर मामला गंभीर होता है, पर तरीका पूरी तरह हटके है. मैं दर्शकों को पटपड़गंज कोर्ट की पागलपन भरी दुनिया में वापस लाने के लिए बेसब्र हूं. जैसा हमने पहले सीजन में कहा था – ये वकील सिर्फ कोट के काले हैं, दिल के नहीं.' 

रवि किशन के अलावा सीरीज में ये नए चेहरे

सीरीज को समीर सक्सेना और राहुल पांडे ने निर्देशित किया है. लेखन सैयद शादान, मोहक अनेजा और तत्सत पांडे ने किया है, जो पहले सीजन के किरदारों और दुनिया पर आधारित है. प्रोडक्शन पोशम पा पिक्चर्स ने किया है. कास्ट में रवि किशन के अलावा निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा वापस लौट रहे हैं. इस बार नए चेहरे भी जुड़ गए हैं – कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव (निरहुआ), जो सीरीज में नया रंग भरेंगे.

पहले सीजन की तरह यह भी हंसी-मजाक, अनोखे केस और कोर्ट की हकीकत पर आधारित कॉमेडी होगी. दर्शक नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल से इस मजेदार कोर्ट ड्रामा का मजा ले सकेंगे. अगर आप कोर्टरूम में हंसी के ठहाके सुनना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट है.