जोर-शोर से चल रही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारी! सामने आई वीडियो से मची हलचल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर चर्चा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है, जिसमें दावा किया गया है कि उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.
मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की अफवाहें अब तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी की तैयारियां दिखाई जा रही हैं. इस वीडियो में दो लड़कियां पैलेस के आसपास घूमते हुए दावा कर रही हैं कि ये सजावट रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के लिए हो रही है.
वीडियो में चमचमाते झूमर फर्श पर रखे हुए दिख रहे हैं, जो जल्द ही लगाए जाने वाले हैं. साथ ही एक भव्य स्टेज बनाया जा रहा है, फूलों की सजावट और अन्य तैयारियां चल रही हैं. लड़कियां उत्साह से कह रही हैं- 'गाइज, हम उदयपुर के सिटी पैलेस में हैं. यहां सजावट हो रही है. पता चला कि यहां किसी की शादी है और कौन? रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा! 2 फरवरी को उनकी शादी है. देखिए ये खास तैयारियां!'
जोर-शोर से चल रही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारी!
यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और फैंस में काफी एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है. कई लोग इसे एक्सक्लूसिव न्यूज मानकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि अभी तक रश्मिका या विजय की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ये सिर्फ अफवाहें और सोशल मीडिया क्लेम्स पर आधारित हैं. बता दें कि अक्टूबर 2025 में विजय देवरकोंडा की टीम ने बताया था कि दोनों की सगाई हो चुकी है. हैदराबाद में प्राइवेट तरीके से सगाई हुई थी. तब से ही दोनों की शादी की खबरें चल रही हैं.
कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शादी फरवरी 2026 में हो सकती है और उदयपुर का कोई राजसी पैलेस वेन्यू हो सकता है. उदयपुर की शादियां सेलिब्रिटी वेडिंग्स के लिए मशहूर हैं, जहां गोपनीयता और शानदार माहौल मिलता है. फैंस इस खबर से काफी खुश हैं.
रश्मिका और विजय की जोड़ी 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुई है. दोनों की केमिस्ट्री हमेशा सुर्खियों में रहती है. अगर ये शादी सच में हो रही है, तो ये बॉलीवुड-टॉलीवुड की सबसे चर्चित वेडिंग्स में से एक होगी. फिलहाल दोनों ही स्टार्स चुप हैं और अपनी प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. लेकिन वायरल वीडियो ने अफवाहों को नई जान दे दी है. क्या सच में 2 फरवरी को उदयपुर में शादी होगी? या ये सिर्फ अफवाह है? ये तो आने वाले समय में पता चलेगा.