एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगू रस्मों के साथ शादी हुई संपन्न

फाइनली रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए है. कपल ने तेलुगू रस्मों के साथ अपनी शादी की सारी रस्में पूरी कर दी है. इसके बाद शाम में कोडावा रिवाजों के हिसाब कपल के फेरे होंगे.

x
Antima Pal

उदयपुर: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए और पति-पत्नी बन गए. यह खबर पूरे देश में फैल गई है और फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के लग्जरी रिजॉर्ट ITC मेमेंटोस में हुई, जो शहर से करीब 25-50 किलोमीटर दूर है. यह एक इंटीमेट और प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए.

एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

कपल ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए दोनों की सांस्कृतिक जड़ों को सम्मान दिया. सुबह के समय तेलुगु रिवाजों के अनुसार शादी हुई, जो विजय देवरकोंडा के परिवार की परंपरा है. मुहूर्त सुबह 8 बजे का था. जिसमें विजय के परिवार की तेलुगू रस्मों के हिसाब से शादी हुई. अब शाम में रश्मिका मंदाना के कोडावा रिवाजों के हिसाब से फेरे होंगे.

खबरों के मुताबिक शादी का जश्न उदयपुर के भीड़भाड़ से दूर, अरावली पहाड़ियों के बीच बसे एक शानदार बुटीक होटल, मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में आयोजित हुआ. हरे-भरे वातावरण से घिरा और निर्मल झीलों के नजारे वाला यह निजी होटल एक शांत और अंतरंग माहौल के लिए जाना जाता है.