US Israel Iran War

रश्मिका मंदाना शादी के एक महीने बाद ही हुई प्रेग्नेंट? विजय देवरकोंडा संग वीडियो शेयर कर बोलीं- 'अब हम 3 हो गए...'

वीडियो में रश्मिका और विजय जैसी दिखने वाली एनिमेटेड फिगर्स नजर आ रही हैं. उनके साथ एक खूबसूरत पीला फूल भी है, जो कभी रश्मिका को अपनी तरफ खींच रहा है, तो कभी उनके गाल पर किस कर रहा है. वीडियो में लाल दिल के इमोजी भी घूम रहे हैं. सबसे खास बात रश्मिका ने कैप्शन लिखा- 'अब हम तीन हो गए...' और सफेद दिल का इमोजी भी जोड़ दिया.

x
Antima Pal

मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को अभी डेढ़ महीना ही हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम से नई चर्चा छिड़ गई है. साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा ग्राफिक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. 

वीडियो में रश्मिका और विजय जैसी दिखने वाली एनिमेटेड फिगर्स नजर आ रही हैं. उनके साथ एक खूबसूरत पीला फूल भी है, जो कभी रश्मिका को अपनी तरफ खींच रहा है, तो कभी उनके गाल पर किस कर रहा है. वीडियो में लाल दिल के इमोजी भी घूम रहे हैं. सबसे खास बात रश्मिका ने कैप्शन लिखा- 'अब हम तीन हो गए...' और सफेद दिल का इमोजी भी जोड़ दिया.

उन्होंने 'टेरेबली टिनी पोस्ट' अकाउंट को भी टैग किया. यह पोस्ट देखते ही फैंस उत्साहित हो गए. कमेंट्स में लोग पूछने लगे- क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं? क्या जल्द ही परिवार में नया मेहमान आने वाला है? एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'तीन का मतलब अभी फूल है या फिर जूनियर विरोश?' यानी लोग इसे छोटे विरोश (विजय-रश्मिका के बेबी) से जोड़ रहे हैं. 

कई फैंस ने लिखा- 'मां बनने वाली हो क्या? फैमिली लाइफ में स्वागत है!' कुछ ने तो सीधे पूछ लिया- 'रश्मिका, अब बेबी न्यूज कब?' हालांकि यह पोस्ट सिर्फ एक क्यूट ग्राफिक वीडियो है. इसमें प्रेग्नेंसी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. शायद रश्मिका ने सिर्फ अपनी नई जिंदगी और प्यार के तीन होने का मजेदार तरीका बताया हो- खुद, विजय और उनका प्यार. लेकिन फैंस की कल्पना तेज चल रही है और पोस्ट वायरल हो चुकी है.

रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई थी. यह इंटिमेट सेरेमनी काफी सुर्खियों में रही. दोनों ने शादी के बाद पहली बार साथ फिल्म 'रणबाली' में काम करने की तैयारी की है. यह पीरियड ड्रामा फिल्म राहुल सांकृत्यायन निर्देशित है. रश्मिका की पाइपलाइन में 'कॉकटेल 2' और 'मैसा' जैसी फिल्में भी हैं.

फिलहाल कपल अपनी नई शुरुआत का मजा ले रहा है. चाहे प्रेग्नेंसी की खबर सच्ची हो या सिर्फ फैंस का उत्साह, रश्मिका-विजय का यह सफर फैंस को और भी प्यारा लग रहा है.