मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर नितेश तिवारी की मेगा फिल्म रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह बदल गए. इस पवित्र रोल के लिए उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव किया. शराब, नॉनवेज फूड और जंक फूड से दूरी बना ली. रणबीर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान सख्त सात्विक जीवनशैली अपनाई. उनका मकसद था कि वे राम जैसे दिव्य और शुद्ध किरदार को स्क्रीन पर जीवंत बना सकें.
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने शराब पीना और मांसाहारी भोजन पूरी तरह छोड़ दिया. लेट नाइट पार्टीज से भी दूर रहे। रणबीर की रामायण स्पेशल डाइट क्या थी? पूर्ण शाकाहारी भोजन: नॉनवेज की जगह दालें, सब्जियां, फल, अनाज, दही, पनीर और नट्स पर फोकस/
हाई प्रोटीन इंटेक: मसल्स और फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रोटीन रिच फूड्स जैसे दाल-रोटी, सोया, छाछ और हरी सब्जियां शामिल कीं.
जंक फूड और शक्कर पर बैन: प्रोसेस्ड फूड, मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड को पूरी तरह अवॉइड किया.
खूब पानी: रोजाना पर्याप्त पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट रखा.
सात्विक आदतें: सुबह जल्दी उठना, नियमित वर्कआउट, योग, मेडिटेशन और अनुशासित दिनचर्या.
रणबीर कपूर आमतौर पर हाई प्रोटीन डाइट फॉलो करते हैं जिसमें कभी-कभी चिकन और अंडे भी शामिल होते हैं. लेकिन रामायण की तैयारी के लिए उन्होंने इसे पूरी तरह शाकाहारी बना लिया. उनका मानना था कि राम का रोल निभाने के लिए सिर्फ बॉडी नहीं, बल्कि मन और विचार भी शुद्ध होने चाहिए. एनिमल फिल्म के लिए जब उन्होंने वजन बढ़ाया था, तब नॉनवेज और हेवी डाइट पर थे. लेकिन रामायण में राम बनने के लिए उन्होंने उल्टा रास्ता चुना – शुद्ध और सात्विक खान-पान.
इस बदलाव से उनकी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन काफी चर्चा में रही. टीजर में उनका लुक देखकर फैंस हैरान हैं. रणबीर सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट और मेडिटेशन करते हैं. उन्होंने कहा कि इस रोल ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी बहुत कुछ सिखाया. डिसिप्लिन और फोकस उनके ट्रांसफॉर्मेशन का सबसे बड़ा हिस्सा था। फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये है और यह दो पार्ट्स में रिलीज होगी. रणबीर के अलावा यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) मुख्य भूमिकाओं में हैं.