IMD Weather

विजय देवरकोंडा नहीं 13 साल बड़े इस शख्स से हुआ था रश्मिका मंदाना को प्यार! सोशल मीडिया पर आज भी तस्वीरें हैं सबूत

आज यानी 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस इससे पहले एक डायरेक्टर संग सगाई कर चुकी थी, हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

x
Antima Pal

मुंबई: रश्मिका मंदाना की जिंदगी में प्यार की कहानी हमेशा से चर्चा का विषय रही है. आज जहां वह विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, वहीं उनके पिछले रिश्ते की बातें भी सोशल मीडिया पर फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं. कई लोग नहीं जानते हैं कि रश्मिका की शादी से पहले एक सगाई टूटी थी और वह थी कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर रक्षित शेट्टी के साथ.

13 साल बड़े शख्स से हुआ था रश्मिका मंदाना को प्यार!

रश्मिका और रक्षित की मुलाकात 2016 में आई उनकी डेब्यू फिल्म 'किरिक पार्टी' के सेट पर हुई थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आए और जल्द ही उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. 21 साल की छोटी उम्र में रश्मिका ने रक्षित से सगाई कर ली, जो उनसे 13 साल बड़े थे. उस समय रक्षित करीब 34 साल के थे. 3 जुलाई 2017 को विराजपेट में एक निजी समारोह में दोनों ने सगाई की, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे.

Rashmika mandanna ex boyfriend x

यह खबर उस वक्त काफी वायरल हुई क्योंकि उम्र का फर्क होने के बावजूद दोनों का प्यार सच्चा लगता था. फैंस उन्हें काफी पसंद करते थे और उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिका. सगाई के करीब एक साल बाद, सितंबर 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया. दोनों ने कभी ब्रेकअप की असली वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई, लेकिन रिपोर्ट्स में 'कंपैटिबिलिटी इश्यूज' और करियर की अलग-अलग प्राथमिकताओं का जिक्र आया. 

ब्रेकअप के बाद भी एक-दूसरे पर नहीं लगाया आरोप

रश्मिका उस समय तेजी से तेलुगु और अन्य इंडस्ट्रीज में काम कर रही थीं, जबकि रक्षित अपनी फिल्मों और डायरेक्शन पर फोकस कर रहे थे. दोनों ने फैसला किया कि अलग रहना बेहतर होगा, ताकि कोई दुख या परेशानी न हो. ब्रेकअप के बाद रश्मिका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स झेलने पड़े, लेकिन उन्होंने कभी रक्षित के खिलाफ कुछ नहीं कहा.

आज विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी एक्ट्रेस

रश्मिका ने कई इंटरव्यू में कहा है कि रक्षित उनकी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे और रहेंगे. वह उनकी बहुत इज्जत करती हैं. रक्षित ने भी बाद में कहा कि दोनों अब भी संपर्क में हैं और रश्मिका अपने सपनों को पूरा करने की राह पर हैं. दोनों ने कभी एक-दूसरे के बारे में बुरा नहीं बोला, जो दिखाता है कि उनका रिश्ता सम्मानजनक तरीके से खत्म हुआ. 

आज रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होने वाली है. यह शादी दो अलग-अलग परंपराओं तेलुगु और कोडावा के साथ होगी, जिसमें सादगी और संस्कार का खास ध्यान रखा गया. फैंस उन्हें 'विरोश' कहकर बुलाते हैं और उनकी खुशी में शामिल हो रहे हैं.