बॉलीवुड के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करेंगी राशा थडानी, महेश बाबू के भतीजे संग आएंगी नजर
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब तेलुगु फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. 'आरएक्स 100' के निर्देशक अजय भूपति ने उनकी अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है. फिल्म में महेश बाबू के भतीजे जया कृष्ण भी टॉलीवुड में अपना पहला कदम रखेंगे.
मुंबई: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने के बाद अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली है. आरएक्स 100 के निर्देशक अजय भूपति ने अपनी अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. फिलहाल, फिल्म का टाइटल अभी जारी नहीं हुआ है.
इस फिल्म में राशा थडानी के साथ महेश बाबू के भतीजे जया कृष्ण घट्टामनेनी भी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगे. महेश बाबू के भतीजे यानी उनके बड़े भाई दिवंगत रमेश बाबू के बेटे जया कृष्ण, टॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री मारने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 9 नवंबर को अजय ने ऑफिशियल तौर पर अनाउंसमेंट की कि वह जया कृष्ण की पहली फिल्मी का निर्देशन करेंगे.
अजय भूपति ने किया एक्स पर पोस्ट
डायरेक्टर राशा थडानी ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुआ लिखा, 'एक बेहतरीन कहानी के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है... अपनी अगली फिल्म के जरिए से #JayaKrishnaGhattamaneni को पेश करते हुए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. पहाड़ों के बीचों-बीच, एक सच्ची, गहन और यथार्थवादी प्रेम कहानी, #AB4 टाइटल की अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी.'
Also Read
अजय ने ध्रुवीकरण वाली फिल्म RX 100 से निर्देशक के रूप में शुरुआत की, जिसका बाद में हिंदी में तड़प नाम से रीमेक भी बनाया गया. उन्होंने अपने दोस्त की प्रेम कहानी पर बेस्ड फिल्म की कहानी लिखी. इसमें कार्तिकेय और पायल राजपूत लीड रोल में थे. 2021 में, उन्होंने महा समुद्रम का निर्देशन किया, जिसमें शारवानंद, सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी लीड रोल में थे. राशा ने इस साल जनवरी में हिंदी फिल्म आजाद से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया, जिसमें अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन उनके सह-कलाकार थे.