20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रणवीर सिंह के रोमांस करने से भड़के यूजर्स, धुरंधर के कास्टिंग डॉयरेक्टर ने जवाब से बोलती कर दी बंद

धुरंधर में रणवीर सिंह और 20 साल की सारा अर्जुन की कास्टिंग को लेकर उठे सवालों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलकर बात की है. उन्होंने एज गैप की वजह समझाई और साथ ही पार्ट 2 को लेकर बड़ा हिंट भी दिया.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म की कास्ट में 20 साल की सारा अर्जुन 40 साल के रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थी, तो सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने दोनों कलाकारों के बीच करीब 20 साल के एज गैप पर सवाल उठाए. नेटिजन्स यह जानना चाहते थे कि कहानी में इतनी कम उम्र की एक्ट्रेस को कास्ट करने की जरूरत क्यों पड़ी.

फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद माहौल काफी हद तक बदल गया. दर्शकों ने रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को नेचुरल और प्रभावशाली बताया. जहां पहले एज गैप को लेकर आलोचना हो रही थी, वहीं अब कई लोग यह मानने लगे कि कहानी के हिसाब से यह कास्टिंग फिट बैठती है. इसके बावजूद कास्टिंग को लेकर सवाल पूरी तरह खत्म नहीं हुए.

मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी

अब धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस पूरे मुद्दे पर खुलकर बात की है. फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सारा अर्जुन की कास्टिंग के पीछे की सोच समझाई. मुकेश ने कहा ‘मैं बहुत खुश हूं कि आदित्य सहित कई डायरेक्टर अब नए लोगों को ज्यादा मौके दे रहे हैं. मेरा आइडिया था कि हम पूरी दुनिया बना रहे हैं. इसलिए हम सरप्राइज कास्टिंग कर रहे हैं और यह लड़की बिल्कुल फ्रेश दिखनी चाहिए.’

क्यों जरूरी था फ्रेश चेहरा?

मुकेश छाबड़ा के मुताबिक फिल्म की कहानी के लिए एक ऐसा चेहरा जरूरी था जो दर्शकों को नया लगे. उन्होंने बताया कि भले ही सारा अर्जुन ने बचपन में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया है, लेकिन इस फिल्म में उन्हें बिल्कुल अलग और फ्रेश तरीके से पेश किया गया. उन्होंने कहा कि वह कई सालों से सारा के साथ काम कर रहे हैं और वह लगातार ऑडिशन देती रही हैं.

एज गैप पर क्या बोले मुकेश छाबड़ा?

जब मुकेश छाबड़ा से पूछा गया कि क्या कास्टिंग के दौरान रणवीर और सारा के एज गैप को लेकर उनके मन में कोई सवाल आया था, तो उन्होंने साफ जवाब दिया. उन्होंने कहा ‘नहीं मुझे बहुत साफ ब्रीफ मिला था. कहानी यह है कि वह उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है. इसलिए हम जानते थे कि हमें एक ऐसी लड़की चाहिए जो 20 या 21 साल की हो.’ उनके मुताबिक यह एज गैप कहानी की जरूरत था.