'प्रलय' से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक, घनी दाढ़ी और लंबे बालों में आए नजर, नेटिजन्स बोले- बॉक्स ऑफिस पर आएगा भूचाल
'प्रलय' एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी एक ऐसी दुनिया पर बेस्ड है जहां वायरस के बाद सब कुछ तबाह हो चुका है. इस तबाही के बीच सर्वाइवल की कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म को हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं.
Ranveer Singh Look From Pralay Leaked: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में इस फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हो गए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लीक हुए लुक में रणवीर का अंदाज देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह लंबे बाल और घनी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. एक क्लिप में वह पीठ पर एक बच्चे को लेकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके साथ कई और एक्टर्स भी हैं. उनका ये लुक लोगों को उनकी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' की याद दिला रहा है. फैंस कह रहे हैं कि ये अवतार काफी इंटेंस और दमदार लग रहा है.
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
रणवीर का लुक लीक होते ही X और इंस्टाग्राम पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा- 'रणवीर सिंह की एनर्जी और ज़ॉम्बी-थ्रिलर जॉनर, अगर सही से बना तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सच में प्रलय ला देगी.'
Also Read
वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'प्रलय की लीक फोटोज देखकर लग रहा है फिल्म काफी सॉलिड होने वाली है. बस ये फिल्म Go Goa Gone जैसी कॉमेडी ना होकर एक सीरियस अपोकैलिप्टिक थ्रिलर हो.' कुल मिलाकर फैंस को फिल्म का स्केल काफी बड़ा लग रहा है और लोग इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.
क्या है फिल्म 'प्रलय' की कहानी?
'प्रलय' एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी एक ऐसी दुनिया पर बेस्ड है जहां वायरस के बाद सब कुछ तबाह हो चुका है. इस तबाही के बीच सर्वाइवल की कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म को हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. जय इससे पहले 'स्कैम 1992' और 'लूटेरे' जैसी सीरीज में काम कर चुके हैं. ऐसे में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं.
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी. कल्याणी ने साउथ में कई हिट फिल्में दी हैं और 'प्रलय' से वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है. मेकर्स इसे अगले साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इससे पहले रणवीर सिंह 'धुरंधर: द रिवेंज' में नजर आएंगे. उसके बाद 'प्रलय' उनके करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक हो सकती है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी ज़ॉम्बी थ्रिलर जॉनर में काम नहीं किया है.