Don 3 विवाद पर पहली बार बोले रणवीर सिंह तोड़ी चुप्पी, जानें FWICE बैन पर क्या कहा?

रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' से अचानक हटने के विवाद और FWICE द्वारा जारी असहयोग निर्देश पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने प्रवक्ता के जरिए कहा कि वे पेशेवर मामलों में सार्वजनिक बहस के बजाय गरिमापूर्ण चुप्पी बनाए रखना पसंद करते हैं.

social media
Kuldeep Sharma

अभिनेता रणवीर सिंह ने आखिरकार 'डॉन 3' से जुड़े विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. यह विवाद तब और बढ़ गया जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उनके खिलाफ असहयोग आंदोलन नॉन कोऑपरेटिव डायरेक्टर का एलान कर दिया. मामला तब शुरू हुआ जब मीडिया में खबरें आईं कि रणवीर ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फरहान अख्तर की इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं.

FWICE ने सोमवार को की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दरअसल FWICE ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस फैसले की पुष्टि की है. संगठन ने साफ कहा कि जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता तब तक रणवीर को उनके किसी भी सदस्य के साथ काम करने की इजाजत नहीं होगी. फेडरेशन ने फिल्म के निर्माताओं की उस मांग का भी समर्थन किया है जिसमें उन्होंने रणवीर से 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है. निर्माताओं का दावा है कि एक्टर के फिल्म छोड़ने से पहले प्री-प्रोडक्शन के काम पर यह रकम खर्च हो चुकी थी.

रणवीर सिंह का आया बयान

इस पर पलटवार करते हुए रणवीर सिंह ने अपने प्रवक्ता के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि उन्होंने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान किया है. अभिनेता का कहना है कि वे इस पूरे विवाद पर जानबूझकर चुप रहे क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर मामलों को सार्वजनिक बहस के बजाय समझदारी और सम्मान के साथ सुलझाया जाना चाहिए.

रणवीर ने 'डॉन' फ्रेंचाइजी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अफवाहों पर और ज्यादा टिप्पणी करने से मना कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ उनके काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है. बयान में आगे कहा गया कि मुश्किल हालातों में चुप्पी और गरिमा बनाए रखना हमेशा से उनका निजी तरीका रहा है.

Ranveer’s official response regarding Don 3 fiasco
by u/Holiday-Version-3226 in BollyBlindsNGossip

प्रॉड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तक पहुंचा मामला

खबरों की मानें तो यह विवाद 'प्रॉड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' तक भी पहुंच गया है जहां सीनियर निर्माता रणवीर और फरहान अख्तर व रितेश सिधवानी की कंपनी 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के बीच बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं. FWICE के अनुसार एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस साल की शुरुआत में शिकायत दर्ज कराई थी कि रणवीर ने उनके साथ तीन फिल्मों का एग्रीमेंट साइन किया था. फेडरेशन ने आखिरी वक्त पर प्रोजेक्ट्स छोड़ने वाले एक्टर्स की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से फिल्म इंडस्ट्री में अस्थिरता आती है और कई दिहाड़ी मजदूरों का काम प्रभावित होता है.

इस बीच, 'डॉन 3' साल 2023 में अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार लेट हो रही है और इसकी कास्टिंग में भी कई बदलाव देखे गए हैं. फिलहाल, रणवीर सिंह अपनी आने वाली जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' पर ध्यान दे रहे हैं जिससे वे बतौर प्रोड्यूसर भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.