'धुरंधर' जापान में फ्लॉप? पहले दिन सिर्फ 900 दर्शक! रणवीर सिंह की फिल्म को लगा बड़ा झटका
10 जुलाई को जापान में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को करीब 80 स्क्रीन्स पर उतारा गया था. लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जापान के टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में भी जगह नहीं बना पाई.
Dhurandhar Box Office Japan: दुनिया भर में कमाई के मामले में धमाल मचाने वाली रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' जापान में बुरी तरह फंस गई है. पूरे विश्व में 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फ्रैंचाइजी की जापानी रिलीज पहले दिन महज 900 दर्शकों तक सिमट गई.
10 जुलाई को जापान में रिलीज हुई इस एक्शन ड्रामा को करीब 80 स्क्रीन्स पर उतारा गया था. लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जापान के टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में भी जगह नहीं बना पाई. दोपहर 2 बजे तक 57 लोकेशन्स पर सिर्फ 449 टिकट बिकने के बाद दिन भर में कुल आंकड़ा 900 दर्शकों तक ही पहुंच सका. भारी प्रमोशन के बावजूद फिल्म को जापानी दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला.
भारतीय फिल्मों के जापान ओपनिंग में भी नहीं बना रिकॉर्ड
धुरंधर पहले दिन के फुटफॉल के मामले में टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में भी एंट्री नहीं कर पाई. इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए फिल्म को सलमान खान की टाइगर 3 को पीछे छोड़ना था, लेकिन वो ये आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी.
Also Read
इस मामले में सबसे आगे आरआरआर है, जिसने जापान में 8230 फुटफॉल के साथ रिकॉर्ड बनाया था. उसके बाद फिल्म साहो (6510), कल्कि 2898 एडी (3700), पठान (2220), सालार (2200), जवान (1960), बाहुबली 2 (1380) और टाइगर 3 (1300) का नाम आता है.
विश्व स्तर पर जबरदस्त सफलता
दुनिया भर में धुरंधर फ्रैंचाइजी ने जबरदस्त व्यापार किया है. दोनों फिल्मों ने मिलकर 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. रणवीर सिंह की स्टार पावर और भारी बजट वाले एक्शन सीक्वेंस की वजह से फिल्म को भारत समेत कई देशों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. लेकिन जापान जैसे महत्वपूर्ण बाजार में इसकी चाल थमी हुई नजर आ रही है.