'धुरंधर 2' के OTT पर आते ही क्यों भड़के फैंस? 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन ने मजा किया किरकिरा, जानें वजह
लंबे इंतजार के बाद 'धुरंधर: द रिवेंज' आखिरकार 4 जून से जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई, लेकिन प्रीमियर का तरीका देखकर फैंस भड़क उठे. दरअसल जियो हॉटस्टार ने फिल्म को सामान्य OTT रिलीज की बजाय लाइव स्ट्रीमिंग प्रीमियर के रूप में दिखाया.
Dhurandhar 2 OTT: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' थिएटर में जबरदस्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरा स्थान हासिल किया.
'धुरंधर 2' के OTT पर आते ही क्यों भड़के फैंस?
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 4 जून से यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर OTT रिलीज हो गई, लेकिन प्रीमियर का तरीका देखकर फैंस भड़क उठे. दरअसल जियो हॉटस्टार ने फिल्म को सामान्य OTT रिलीज की बजाय लाइव स्ट्रीमिंग प्रीमियर के रूप में दिखाया. फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म थिएटर की तरह अब घर बैठे कभी भी देख सकेंगे, लेकिन प्लेटफॉर्म का यह फैसला उनके लिए बड़ा झटका बन गया.
Also Read
OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में आमतौर पर ऑन-डिमांड उपलब्ध होती हैं, जहां दर्शक अपनी सुविधा अनुसार देख सकते हैं. लेकिन धुरंधर 2 के मामले में लाइव फॉर्मेट ने इस अनुभव को बिगाड़ दिया. फैंस का कहना है कि इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए ऐसा प्रयोग समझ से परे है.
रणवीर सिंह की एनर्जी, एक्शन सीक्वेंस और फिल्म की भव्यता ने थिएटर में दर्शकों को लुभाया था. OTT पर भी वही मजा चाहिए था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों और लाइव फॉर्मेट ने फैंस का उत्साह ठंडा कर दिया. कई लोग अब जियो हॉटस्टार से जल्द ही सामान्य वर्जन रिलीज करने की मांग कर रहे हैं.