अचानक इस गांव में रणबीर कपूर ने खरीदे 4 प्लॉट! कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
रणबीर कपूर ने पुणे के मुलशी तालुका के पिंपरी गांव में ये जमीन खरीदी है. इन चारों प्लॉट का कुल क्षेत्रफल काफी बड़ा है. इनमें से एक प्लॉट 43,800 वर्ग मीटर का है, जिसकी कीमत 7.07 करोड़ रुपये बताई गई है. दूसरे प्लॉट की बात करें तो यह 29,900 वर्ग मीटर का है और इसकी कीमत 4.62 करोड़ रुपये है. बाकी दो प्लॉट भी मिलाकर कुल रकम 16.42 करोड़ रुपये हो जाती है.
Ranbir Kapoor Buys Property: बॉलीवुड के दिलदार अभिनेता रणबीर कपूर फिल्मों के अलावा रियल एस्टेट में भी अच्छा निवेश कर रहे हैं. हाल ही में खबर आई है कि रणबीर ने पुणे के पिंपरी गांव में चार प्लॉट खरीदे हैं. इस सौदे में उन्होंने कुल 16.42 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.
इस गांव में रणबीर कपूर ने खरीदे 4 प्लॉट
रणबीर कपूर ने पुणे के मुलशी तालुका के पिंपरी गांव में ये जमीन खरीदी है. इन चारों प्लॉट का कुल क्षेत्रफल काफी बड़ा है. इनमें से एक प्लॉट 43,800 वर्ग मीटर का है, जिसकी कीमत 7.07 करोड़ रुपये बताई गई है. दूसरे प्लॉट की बात करें तो यह 29,900 वर्ग मीटर का है और इसकी कीमत 4.62 करोड़ रुपये है. बाकी दो प्लॉट भी मिलाकर कुल रकम 16.42 करोड़ रुपये हो जाती है.
सभी लेन-देन 30 अप्रैल को रजिस्टर्ड हुए थे. जमीन खरीद पर रणबीर को कुल 82.13 लाख रुपये का स्टांप ड्यूटी भी चुकाना पड़ा. एक प्लॉट पर ही 35.40 लाख रुपये और दूसरे पर 23.13 लाख रुपये स्टांप शुल्क लगा.
Also Read
रणबीर का स्मार्ट निवेश
रणबीर कपूर सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि समझदार निवेशक भी हैं. वे कई कंपनियों के शेयरों में पहले से ही पैसा लगा चुके हैं. अब रियल एस्टेट में भी उनकी दिलचस्पी बढ़ती नजर आ रही है. इससे पहले अयोध्या में एक लग्जरी प्रोजेक्ट में भी रणबीर ने प्लॉट खरीदा था. पुणे की यह नई खरीदारी उनके पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी.
पुणे का पिंपरी इलाका विकास की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. एयरपोर्ट, IT कंपनियां और अच्छी कनेक्टिविटी की वजह से यहां प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ रही है. ऐसे में रणबीर का यह निवेश भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.