एक नहीं 'रामायण' फिल्म में डबल रोल में रणबीर कपूर! राम के अलावा इस भगवान के रुप में भी आएंगे नजर
निर्देशक नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म 'रामायण' को दो भागों में बनाया जा रहा है. पहले भाग की रिलीज दिवाली 2026 पर होने वाली है, जबकि दूसरा भाग अगले साल 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी सीता की भूमिका में हैं, सनी देओल हनुमान बनेंगे, रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे और यश रावण की भूमिका में दिखेंगे.
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' में डबल रोल करने की पुष्टि कर दी है. वे फिल्म में भगवान राम का मुख्य किरदार निभा रहे हैं, साथ ही वे भगवान विष्णु के पहले अवतार भगवान परशुराम की भी भूमिका में नजर आएंगे. यह जानकारी हाल ही में लॉस एंजेलिस में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान दी गई.
एक नहीं 'रामायण' फिल्म में डबल रोल में रणबीर कपूर!
निर्देशक नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म 'रामायण' को दो भागों में बनाया जा रहा है. पहले भाग की रिलीज दिवाली 2026 पर होने वाली है, जबकि दूसरा भाग अगले साल 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी सीता की भूमिका में हैं, सनी देओल हनुमान बनेंगे, रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे और यश रावण की भूमिका में दिखेंगे.
लॉस एंजेलिस में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों को समझना उनके लिए बहुत खास अनुभव रहा. उन्होंने कहा- 'भगवान विष्णु के कई अवतार हुए हैं. भगवान राम एक अवतार हैं और उनसे पहले परशुराम भी अवतार थे. दोनों भूमिकाएं निभाना मेरे लिए शानदार मौका था. मैंने रामायण के लिए लगभग एक साल की तैयारी की. इन पात्रों की मान्यताओं, भावनाओं और मकसद को समझने की कोशिश की.'
रणबीर ने बताया कि दोनों किरदारों को अलग-अलग दिखाने के लिए उन्होंने बॉडी लैंग्वेज और आवाज में बदलाव किया. राम शांत और धार्मिक स्वभाव के हैं, जबकि परशुराम क्रोधी और युद्धप्रिय हैं. इन दोनों के बीच का अंतर दिखाना चुनौतीपूर्ण लेकिन मजेदार रहा. फिल्म का पहला टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें राम और परशुराम से जुड़े संकेत दिए गए थे.
टीजर में एक सीन में राम द्वारा परशुराम का विशाल स्वर्णिम फरसा उठाने का दृश्य दिखाया गया है, जिसने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी थी. अब रणबीर की पुष्टि के बाद इस डबल रोल को लेकर चर्चा और तेज हो गई है. निर्माता नमित मल्होत्रा की यह फिल्म भव्य विजुअल्स, इमोशंस और एक्शन से भरपूर होने वाली है. इसे आईमैक्स फॉर्मेट में फिल्माया गया है. संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान दे रहे हैं. फिल्म हिंदू धर्मग्रंथ रामायण पर आधारित है, जिसमें अच्छाई की बुराई पर जीत, कर्तव्य, प्रेम और त्याग की कहानी है.