Rambha Birthday: करियर के पीक पर छोड़ी फिल्में, शादी के बाद अचानक कहां गायब हो गईं सलमान खान की हीरोइन रंभा?
एक समय बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस रंभा का नाम हर बड़े स्टार के साथ जोड़ा जाता था. सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. आज एक्ट्रेस फिल्मों से दूर अपने परिवार और बच्चों के साथ कनाडा में खुशहाल जीवन जी रही हैं.
मुंबई: 90 के दशक में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया. उन्हीं सितारों में एक नाम एक्ट्रेस रंभा का भी है. एक दौर था जब उनकी गिनती इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और नामी एक्ट्रेस में होती थी. बड़े सितारों के साथ लगातार हिट फिल्में देने वाली रंभा ने सफलता के शिखर पर पहुंचकर ऐसा फैसला लिया जिसने उनके फैंस को चौंका दिया. उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दिया. 5 जून 1976 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मीं रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है. हालांकि फिल्मी दुनिया में उन्होंने रंभा नाम से पहचान बनाई और यही नाम उनके फैंस के बीच पॉपुलर हो गया. बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने वाली रंभा ने बेहद कम उम्र में मनोरंजन जगत में कदम रख दिया था.
फिल्मों से दूर हुई रंभा
रंभा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1992 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म से की थी. शुरुआती दौर में ही उनके टैलेंट को पहचान मिल गई और देखते ही देखते वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस में शामिल हो गईं. उनकी लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही बॉलीवुड के दरवाजे भी उनके लिए खुल गए. हिंदी सिनेमा में रंभा ने साल 1995 में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई. हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलर फिल्म जुड़वा से मिली. इस फिल्म में उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ दिखाई दी थी. फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई और रंभा रातोंरात दर्शकों की पसंदीदा एक्ट्रेस बन गईं.
नामी सितारों के साथ काम कर चुकीं हैं रंभा
रंभा ने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा की. उन्होंने अनिल कपूर, रजनीकांत, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया. उनकी फिल्मों में मनोरंजन, कॉमेडी और रोमांस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता था. अपने करियर के सुनहरे दौर में रंभा का फेम लगातार बढ़ रहा था. लेकिन इसी दौरान उन्होंने निजी जीवन को महत्व देते हुए एक बड़ा फैसला लिया. साल 2010 में उन्होंने बिजनेसमैन इंद्र कुमार पद्मनाथन से शादी कर ली. शादी के बाद उन्होंने धीरे धीरे फिल्मों से दूरी बना ली और अपना पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित कर दिया.
शादी के बाद रंभा कनाडा में बस गईं. आज वह अपने पति और बच्चों के साथ वहीं रहती हैं.
और पढ़ें
- 'पब्लिसिटी के लिए बीमारियां हैं...', 'झूठी' टिप्पणी के बाद शिल्पा शिंदे ने हिना खान पर मारा तंज, देखें वीडियो
- 'डी-कंपनी से भी नहीं डरते', 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी ने फाड़ा सलमान खान का नोटिस, रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल
- 'गुल्लक सीजन 5' की धमाकेदार वापसी, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये कॉमेडी ड्रामा