मुंबई: नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि यश को रावण के रूप में पेश किया गया है. भव्य इवेंट में लॉन्च हुए इस टीजर ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग अलग तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं.
टीजर में रणबीर कपूर का राम अवतार कई लोगों को बेहद पसंद आया. उनका शांत, संतुलित और राजसी अंदाज लोगों को काफी प्रभावशाली लगा. X पर कई यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ करते हुए कहा कि कास्टिंग बिल्कुल सही है और रणबीर इस किरदार के लिए परफेक्ट नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह शानदार सिनेमा है और इसके विजुअल्स हैरान कर देने वाले हैं.
हालांकि सभी की राय एक जैसी नहीं है. कुछ यूजर्स ने इस टीजर की तुलना आदिपुरुष से कर दी. Reddit पर एक यूजर ने लिखा कि यह आदिपुरुष 2 जैसा लग रहा है, बस इसके विजुअल्स थोड़े बेहतर हैं. वहीं एक यूजर ने कहा कि यह किसी फैन द्वारा बनाया गया ट्रेलर जैसा लग रहा है, जिसमें आदिपुरुष के शॉट्स का इस्तेमाल किया गया हो.
Giving Adipurush 2.0 vibes with slightly better vfx🙂✌️
by u/dfvggcvhbggvv in BollyBlindsNGossip
कुछ लोगों ने टीजर के विजुअल्स और VFX पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि कुछ सीन AI एन्हांस्ड जैसे लगते हैं और मौलिकता की कमी दिखती है. कई यूजर्स को कुछ शॉट्स देखकर आदिपुरुष की याद आ गई, जिससे तुलना और तेज हो गई.
bro, here i legit thought I'm watching Adipurush 2.0 😭😭😭😭 https://t.co/shRnzkoAI6 pic.twitter.com/GnwiLgEap1
— 『Ꭺ 』 (@iluffy05) April 2, 2026
दिलचस्प बात यह रही कि सोशल मीडिया पर प्रभास के राम अवतार से भी तुलना की गई. कुछ यूजर्स ने साफ कहा कि रणबीर कपूर का लुक प्रभास से कहीं ज्यादा बेहतर और प्रभावशाली है. एक यूजर ने लिखा कि राम के किरदार के लिए रणबीर सबसे बेहतरीन एक्टर हैं.
This is peak cinema, man! Mind blowing visuals. Casting is absolutely on point. #RanbirKapoor, my man I love you! Jai Shree Ram. 🙏❤️🧿🕉️#Ramayanapic.twitter.com/mlJGoHl7Qi
— RUDRO 🕉️ (@RudroUtsha) April 2, 2026
I will say 100 times again.... He is the best actor to play Lord RAMA charector....💥🙏💥#Ramayana #RanbirKapoor pic.twitter.com/gaDlR3FyYx
— Agasthya ᵀᵒˣᶦᶜ (@sachi_1933) April 2, 2026
टीजर में यश की झलक ने भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. हालांकि उनका चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया गया, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है. फैंस अब बेसब्री से उनके पूरे लुक का इंतजार कर रहे हैं.