100 सालों से चल रहा रामायण का जादू, क्या रणबीर कपूर की फिल्म तोड़ पाएगी इन फिल्मों का रिकॉर्ड?
रामायण पर 100 साल से ज्यादा समय से फिल्में और टीवी शोज बनते आ रहे हैं. पहली मूक फिल्म से लेकर आज की मेगा बजट फिल्मों तक इसकी कहानी हर दौर में दर्शकों को बांधे रखती है.
मुंबई: भारत की सबसे पवित्र महाकाव्य रामायण सिर्फ एक धार्मिक कथा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन का आधार है. भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की यह गाथा सदियों से लोगों के दिलों में बसी हुई है. सिनेमा के शुरुआती दौर से ही इस कहानी ने फिल्ममेकर्स को प्रेरित किया है. यही वजह है कि हर दौर में रामायण को नए रूप में पर्दे पर उतारा गया.
लंका दहन रामायण पर बनी पहली फिल्म मानी जाती है. इसे भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के ने बनाया था. यह एक मूक फिल्म थी, यानी इसमें आवाज नहीं थी. इसके बावजूद इसने उस समय इतिहास रच दिया. फिल्म में अण्णा सालुंके ने भगवान राम और माता सीता दोनों का किरदार निभाया था, जो अपने आप में एक अनोखी बात थी. इस फिल्म ने यह साबित कर दिया कि धार्मिक कहानियां भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं.
100 साल में बनीं सैकड़ों फिल्में
रामायण पर फिल्मों की संख्या बेहद चौंकाने वाली है. पिछले एक सदी में इस पर करीब 50 मुख्य फिल्में बन चुकी हैं. अगर अलग अलग किरदारों जैसे हनुमान और लव कुश की कहानियों को जोड़ें तो यह संख्या 60 से ज्यादा हो जाती है. वहीं एनिमेशन और शॉर्ट फिल्मों को मिलाकर कुल आंकड़ा लगभग 200 तक पहुंच जाता है.
कुछ खास फिल्में जिन्होंने अलग पहचान बनाई
-
लंका दहन 1917 पहली फिल्म
- भरत मिलाप 1942
- राम राज्य 1943 उस दौर की सबसे बड़ी हिट
- संपूर्ण रामायण 1961 पूरी कहानी दिखाने वाली फिल्म
- रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा 1992 इंटरनेशनल स्तर की एनिमेशन फिल्म
- हनुमान 2005 बच्चों में बेहद लोकप्रिय
- लव कुश 1997
- आदिपुरुष 2023 बड़े बजट के बावजूद विवादों में रही
टीवी पर रामायण का सबसे बड़ा दौर
अगर रामायण के सबसे सफल रूप की बात करें तो रामायण आज भी नंबर एक माना जाता है. इस शो में Arun Govil ने भगवान राम, Dipika Chikhlia ने सीता और Sunil Lahri ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. 78 एपिसोड के इस शो को देखने के लिए हर रविवार सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था. लोग टीवी के सामने बैठकर इसे किसी पूजा की तरह देखते थे. 2020 के लॉकडाउन में दोबारा प्रसारण के दौरान भी इसने TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.
रामायण पर बने टीवी शोज
रामायण की लोकप्रियता को देखते हुए कई और टीवी शोज भी बनाए गए
- रामायण 2002
- रामायण 2008
- सिया के राम 2015
- राम सिया के लव कुश 2019
- श्रीमद रामायण 2024
कुल मिलाकर छोटे बड़े मिलाकर 20 से ज्यादा टीवी वर्जन बन चुके हैं, जो इस कहानी की लोकप्रियता को दर्शाते हैं.