कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर किया था 'अश्लील कमेंट', अब रामगोपाल वर्मा ने दी सफाई! जानें क्या कहा?
राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपनी बेबाक टिप्पणियों के कारण चर्चा में हैं. 'वॉर 2' के टीजर रिलीज होने पर कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर उनके एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.
मुंबई: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपनी बेबाक टिप्पणियों के कारण चर्चा में हैं. 'वॉर 2' के टीजर रिलीज होने पर कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर उनके एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. लोग इसे आपत्तिजनक और घटिया मान रहे थे, जिसके बाद रामू ने ट्वीट डिलीट कर दिया.
कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर किया था 'अश्लील कमेंट'
अब एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पूरे मामले पर सफाई दी है और कहा है कि उनका कमेंट बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट था. राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'मुझे ठीक से याद नहीं कि मैंने क्या लिखा था, क्योंकि मैं बहुत सारे ट्वीट्स करता रहता हूं और काफी समय बीत चुका है. लेकिन मेरा मतलब ये था कि अगर ट्रेलर में बिकिनी में एक खूबसूरत लड़की की इमेज डाल रहे हैं, तो वो कुछ प्रोवोक करने के लिए ही है. मैंने जो फील किया, वो बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट ही था.'
'मैं अपनी तारीफें छिपाकर नहीं रखता'
उन्होंने आगे कहा कि 'रंगीला' के दिनों से ही वे सुंदर महिलाओं की तारीफ खुलकर करते आए हैं. 'मैं अपनी तारीफें छिपाकर नहीं रखता. चाहे श्रीदेवी की बात हो या किसी और की, मैं हमेशा मुखर रहा हूं. मैं खुद को एक्सप्रेस करने का तरीका नहीं बदलूंगा, लेकिन मेरा सिनेमा अलग रहेगा.' जब उनसे पूछा गया कि ट्वीट डिलीट क्यों किया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे याद नहीं क्यों किया, मैं शायद ही ऐसा करता हूं.'
क्या था वो विवादित ट्वीट?
'वॉर 2' का टीजर मई 2025 में रिलीज हुआ था, जिसमें कियारा आडवाणी का पहला बिकिनी लुक दिखाया गया. राम गोपाल वर्मा ने कियारा की बिकिनी वाली फोटो शेयर कर लिखा था, 'देशों और समाज के बजाय अगर ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच इस बात पर युद्ध हो कि किसको **** मिलेगा तो फिल्म एक B***buster होगी.' यह कमेंट काफी वल्गर माना गया और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. कई यूजर्स ने उन्हें 'ठरकी' और 'बेशर्म' कहा. ट्रोलिंग के बाद ट्वीट डिलीट हो गया, लेकिन स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए. यह विवाद तब हुआ जब 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा लीड रोल में थीं.
फिल्म अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट की थी और यह यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की बड़ी एंट्री थी. कियारा का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया था, लेकिन रामू के कमेंट ने माहौल खराब कर दिया. राम गोपाल वर्मा अक्सर ऐसे बयानों से सुर्खियां बटोरते हैं. वे कहते हैं कि वे अपनी सोच नहीं बदलेंगे. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अब भी इस तरह की टिप्पणियों को ऑब्जेक्टिफिकेशन मानते हैं. कियारा ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया.