राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' का रोमांच बढ़ा, कल से थिएटर्स में जुड़ेंगे 5 मिनट 56 सेकंड के नए सीन
'पेद्दी' रिलीज के दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है. अब फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के लिए खुशखबरी दी है. फिल्म का एक्सटेंडेड थिएट्रिकल वर्जन तैयार हो गया है, जिसमें 5 मिनट 56 सेकंड के नए सीन जोड़े गए हैं.
मुंबई: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' रिलीज के दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है. अब फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के लिए खुशखबरी दी है. फिल्म का एक्सटेंडेड थिएट्रिकल वर्जन तैयार हो गया है, जिसमें 5 मिनट 56 सेकंड के नए सीन जोड़े गए हैं. 18 जून को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की.
राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' का रोमांच बढ़ा
पोस्ट में लिखा गया- '#Peddi का अनुभव और भी बेहतर होने वाला है कल से थिएटर्स में 5 मिनट 56 सेकंड के नए सीन जुड़ जाएंगे.' इस घोषणा के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. जो लोग फिल्म पहले ही देख चुके हैं, वे नए सीन देखने के लिए थिएटर लौटने की प्लानिंग कर रहे हैं.
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
'पेद्दी' 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. राम चरण फिल्म में लीड रोल में हैं और यह उनके हाल के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है. फिल्म में जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिवराजकुमार और दिव्येंदु शर्मा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. बुच्ची बाबू साना फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं. प्रोड्यूसर वेंकट सतीश किलारू की Vriddhi Cinemas ने फिल्म को बनाया है. Mythri Movie Makers, Sukumar Writings और IVY Entertainment के साथ यह प्रोजेक्ट बना है.
Also Read
क्या जुड़ा है नया वर्जन में?
मेकर्स ने अभी यह नहीं बताया कि नए सीन में क्या खास है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि राम चरण और जाह्नवी कपूर के बीच कुछ ज्यादा इमोशनल या एक्शन सीक्वेंस जोड़े गए होंगे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इन नए सीनों से कहानी और गहराई मिलेगी और कुछ छोटे-छोटे हिस्से जो पहले कट गए थे, उन्हें वापस जोड़ा गया है. फिल्म रिलीज के बाद जाह्नवी कपूर के किरदार के पोर्ट्रेयल को लेकर कुछ विवाद भी हुआ था, जो अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक्सटेंडेड कट में इस विवाद वाले हिस्से को और बेहतर तरीके से दिखाया गया हो, यह देखना दिलचस्प होगा.
फैंस का जोश हाई
राम चरण के फैंस पहले से ही फिल्म की तारीफ कर रहे थे. अब नए सीन जुड़ने के बाद जो लोग एक बार देख चुके हैं, वे दूसरी बार थिएटर जाने के लिए तैयार दिख रहे हैं. मेकर्स का यह फैसला फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार को और तेज करने वाला साबित हो सकता है.