Rajinikanth Dharman Poster Released: सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवर 173' का आधिकारिक टाइटल 'धर्मन' हो गया है. कमल हासन ने 24 जून 2026 को इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक पोस्टर रिलीज कर फैंस को चौंका दिया. पोस्टर देखते ही सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है.
पोस्टर में रजनीकांत का लुक बेहद खतरनाक और इंटेंस है. वे नीले सर्जिकल स्क्रब्स पहने नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में ब्लड स्टेन वाले ग्लव्स हैं और सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट भी दिख रहा है. टैगलाइन साफ लिखा है – 'The Deadly Doctor.' कमल हासन ने पोस्टर के साथ तमिल में कैप्शन दिया है, जिसका मतलब है – 'न्याय की जीत होगी.' फैंस इस लुक को देखकर काफी उत्साहित हैं और फिल्म की कहानी को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है.
தர்மமே வெல்லும்!#Dharman #Thalaivar173 #SuperstarRajinikanth @rajinikanth #Mahendran @Dir_Ashwath @anirudhofficial @anbariv @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram pic.twitter.com/9ghF9XgboI
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) June 24, 2026
फिल्म के डायरेक्टर अश्वथ मारीमुथु हैं, जिनकी पिछली फिल्में 'ड्रैगन' और 'ओरी देवुडा' काफी पसंद की गई थीं. पूजा सेरेमनी के दौरान रजनीकांत ने खुलासा किया कि यह प्रोजेक्ट कई बार डायरेक्टर बदल चुका है. उन्होंने बताया- 'सबसे पहले केएस रविकुमार इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन वो नहीं हो सका. फिर सुंदर सी बोर्ड पर आए, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म की वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ा. उसके बाद चिबी चक्रवर्ती की स्क्रिप्ट मुझे बहुत पसंद आई, लेकिन वो न्यूक्लियर साइंटिस्ट पर आधारित थी. अफगानिस्तान और रूस में शूटिंग की जरूरत थी, जो काफी समय लेने वाला प्रोजेक्ट था। इसलिए हम आगे नहीं बढ़ पाए. आखिरकार अश्वथ मारीमुथु के साथ यह प्रोजेक्ट फाइनल हो गया.'
रजनीकांत की फैन फॉलोइंग को देखते हुए ‘धर्मन’ से जबरदस्त एक्सपेक्टेशन है यह फिल्म कमल हासन के प्रोडक्शन के तहत बन रही है, जिससे फैंस और ज्यादा खुश हैं. लंबे समय से दोनों सुपरस्टार्स की साथ वाली फिल्म की डिमांड थी और अब यह सपना पूरा होने जा रहा है. रजनीकांत हाल ही में लोकेश कनगराज की फिल्म 'कुली' में नजर आए थे, जिसमें श्रुति हासन और नागार्जुन अक्किनेनी भी मुख्य भूमिका में थे. उनकी पाइपलाइन में 'जेलर 2' और कमल हासन के साथ अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट ‘KH x RK’ भी शामिल है.
अभी फिल्म की कहानी, रिलीज डेट या बाकी कास्ट की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन पोस्टर ने ही इतना बज़ क्रिएट कर दिया है कि फैंस बेसब्री से अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं.