IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में शाहरुख खान का होगा जबरदस्त कैमियो? जानें किसने दिया बड़ा हिंट

ताजा अपडेट के मुताबिक बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इस फिल्म में स्पेशल कैमियो रोल में नजर आएंगे. यह पहली बार होगा जब शाहरुख और रजनीकांत एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे. इसकी पुष्टि मोहनलाल के पर्सनल स्टाइलिस्ट जिशाद शम्सुद्दीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए की है.

x
Antima Pal

मुंबई: सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' अब और भी धमाकेदार होने वाली है. डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार इस सीक्वल को पहले पार्ट से कहीं ज्यादा ग्रैंड और स्टार-पैक्ड बनाने की पूरी तैयारी में जुटे हैं. 2023 में रिलीज हुई 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी और अब इसके सीक्वल की खबरें फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर रही हैं.

'जेलर 2' में शाहरुख खान का होगा जबरदस्त कैमियो?

ताजा अपडेट के मुताबिक बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इस फिल्म में स्पेशल कैमियो रोल में नजर आएंगे. यह पहली बार होगा जब शाहरुख और रजनीकांत एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे. इसकी पुष्टि मोहनलाल के पर्सनल स्टाइलिस्ट जिशाद शम्सुद्दीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए की है. जिशाद ने एक AI जेनरेटेड इमेज शेयर की, जिसमें ग्रे बालों वाले शाहरुख कार ड्राइव करते दिख रहे हैं, आगे मोहनलाल उनके बगल में बैठे हैं, जबकि पीछे रजनीकांत और शिव राजकुमार नजर आ रहे हैं.

Rajinikanth Jailer 2 instagram story

इमेज के साथ कैप्शन था कि फैंस 'जेलर 2' में ऐसा ही एक फ्रेम देखने को बेताब हैं. इसे रीशेयर करते हुए जिशाद ने लिखा, "कंडिप्पा इरुक्कुम" यानी "जरूर होगा" इससे साफ लगता है कि शाहरुख का कैमियो तो पक्का है और शायद एक सीन में ये चारों दिग्गज एक साथ दिखेंगे. मोहनलाल 'जेलर' के पहले पार्ट में रजनीकांत के दोस्त मथ्यू के रोल में कैमियो कर चुके थे और अब वे 'जेलर 2' में भी वापसी कर रहे हैं. इसी तरह कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार भी अपने किरदार को दोहरा रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है और फाइनल शेड्यूल में शाहरुख खान शामिल होंगे. ये सीक्वेंस मार्च 2026 में फिल्माया जा सकता है, जहां रजनीकांत, शाहरुख, मोहनलाल और शिव राजकुमार साथ काम करेंगे. 'जेलर 2' में रजनीकांत फिर से टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में होंगे. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, एस.जे. सूर्या, राम्या कृष्णन, विजय सेतुपति जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.

कुछ रिपोर्ट्स में नोरा फतेही और विद्या बालन का भी जिक्र है. नेल्सन दिलीपकुमार का डायरेक्शन और अनिरुद्ध रवि चंदर का म्यूजिक इसे और खास बनाने वाला है. फिल्म की रिलीज 2026 में होने की उम्मीद है और ये पैन-इंडियन स्तर पर धमाल मचाएगी. अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है, लेकिन जिशाद के इस पोस्ट ने फैंस में जोश भर दिया है.