'आज की रात' के बाद तमन्ना भाटिया 'नशा' सॉन्ग से उड़ाएंगी गर्दा! अजय देवगन की फिल्म से लीक हुआ वीडियो
फिल्म 'स्त्री 2' में तमन्ना भाटिया ने आइटम सॉन्ग 'आज की रात' से इंटरनेट पर तबाही मचा दी थी. अब एक बार फिर एक्ट्रेस नए गाने से गर्दा उड़ाने आ रही हैं. जी हां हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' से तमन्ना भाटिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
Raid 2 Tamannaah Bhatia viral Video: तमन्ना भाटिया ने फिल्म 'स्त्री 2' से आइटम सॉन्ग 'आज की रात' से इंटरनेट पर तबाही मचा दी थी. अब एक बार फिर एक्ट्रेस नए गाने से गर्दा उड़ाने आ रही हैं. जी हां हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' से तमन्ना भाटिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'स्पेशल गाने' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं.
'आज की रात' के बाद तमन्ना भाटिया इस आइटम सॉन्ग से उड़ाएंगी गर्दा!
मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की वायरल डांस तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं. बता दें कि अभिनेत्री अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'रेड 2' के लिए एक गाने की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में तमन्ना कुछ सेकंड के लिए दिखाई दी थीं और फैंस उनकी इस अदा से काफी इंप्रेस हो गए हैं.
Also Read
'रेड 2' की बात करें तो यह साल 2018 की हिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल है. फिल्म में अजय देवगन आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. 'रेड 2' 1 मई को रिलीज होगी.