चौथे हफ्ते में पुष्पा 2 का बना रहा दबदबा, बेबी जॉन' और 'मुफासा' को पछाड़ा, जानें 26वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Collection: पुष्पा 2: द ने 26वें दिन अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट देखी और 6.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बावजूद, फिल्म का कुल कलेक्शन 1163.65 करोड़ रुपये (नेट) है और इसने दुनिया भर में 1760 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है. चौथे हफ्ते में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.

Pinterest
Princy Sharma

Pushpa 2 Day 26 Box Office Collection:  पुष्पा 2: द रूल, अपनी शानदार एक्शन और शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीत रही है. इस फिल्म ने चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है. हालांकि, इस हफ्ते सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. पहले के मुकाबले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये तक गिर गए, जो कि अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. 

फिल्म ने अब तक कुल 1163.65 करोड़ रुपये की नेट कलेक्शन की है. इसके साथ, फिल्म ने 1760 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है. इस आंकड़े के साथ, फिल्म ने प्रभास की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को हराने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं.

बॉक्स ऑफिस पर छाई

सोमवार की गिरावट के बावजूद, पुष्पा 2 का दर्शकों के बीच बज बना रहा और यह बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. हालांकि, ‘बेबी जॉन’ और ‘मुफासा’ जैसी नई फिल्मों ने भी अपनी रिलीज के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पुष्पा 2 के मुकाबले इन फिल्मों में वो खास बात नहीं दिख रही जो आलू अर्जुन की फिल्म में है.

नए साल का कलेक्शन

अब नए साल की छुट्टियों के साथ फिल्म को और भी बढ़त मिल सकती है. अब देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म अपने कलेक्शन को और बढ़ा पाएगी या नहीं. नए साल में और नई फिल्मों के रिलीज होने के बाद पुष्पा 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर होगी.

फिल्म की कहानी

पुष्पा 2: द रूल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज का किरदार निभाया है, जो उनके करियर का एक बहुत ही यादगार और पॉपुलर किरदार बन चुका है. फिल्म में फहाद फासिल एक शक्तिशाली खलनायक, भंवर सिंह शेखावत के रूप में नजर आए हैं, जो फिल्म की कहानी को और भी दिलचस्प बनाते हैं.  इसके अलावा, रश्मिका मंदाना फिल्म में फीमेल लीड रोल की भूमिका निभाई है. फिल्म में राव रमेश, जगपति बाबू, तारक पोनप्पा, अनसूया भारद्वाज और सुनील जैसे कई फेमस कलाकार भी सहायक भूमिकाओं में दिखे हैं, जिन्होंने फिल्म में अपना योगदान दिया है.